Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअक्षय तृतीया पर शिव मंदिर की 35वीं वर्षगांठ में भव्य रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं...

अक्षय तृतीया पर शिव मंदिर की 35वीं वर्षगांठ में भव्य रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Published on

रिपोर्ट -आदर्श तिवारी

फतेहपुर। हथगांव विकास खंड के ग्राम भैरमपुर मंडा सराय स्थित शिव मंदिर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मंदिर की 35वीं वर्षगांठ बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सोमवार सुबह 8 बजे से विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक के समय पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार, मंदिर की स्थापना वर्ष 1991 में समाजसेवी स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद तिवारी द्वारा कराई गई थी। तब से हर वर्ष यह आयोजन पूरे श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

👁 63K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में पूर्व सैनिक संगठनों का बड़ा फैसला: हितों की लड़ाई के लिए बनी समन्वय समिति, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी

फतेहपुर: जनपद फतेहपुर में आज पूर्व सैनिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...

अघोषित कटौती से बेहाल जनजीवन, बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल शहर से लेकर गांव तक पब्लिक परेशान

फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच थरियांव पावर हाउस क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने...

पाली वाल की विशेष पहल- फतेहपुर में सस्ती दरों पर आज से पैथोलॉजी जांच शुरू आम जनता को मिलेगा बड़ा लाभ 28 अप्रैल तक...

रिपोर्ट-अपर्णा सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आम लोगों को राहत देने के लिए...

अग्निशमन सेवा सप्ताह: निबंध में लिबा, संवाद में खदीजा व चित्रकला में जायरीन अव्वल

फतेहपुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को विकास भवन स्थित प्रेक्षागृह में पुरस्कार...

More like this