उत्तर प्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा की प्रतिक्रिया सामने आई है। अनिल झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं विपक्षी दलों से यही कहूंगा: आम आदमी पार्टी के एक नेता, विधायक और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी के तौर पर, हमें बीजेपी से लड़ना है। हमें ‘राम-राम’ या ‘राधे-राधे’ को लेकर नहीं लड़ना है। आप नेता ने आगे कहा कि वे आपको ऐसे ही मुद्दों में फंसाएंगे। हमें धाार्मिक आधार पर उनके जाल में नहीं फंसना चाहिए।
‘विपक्ष को धार्मिक मुद्दों के बजाय प्रदेश में बंद हुए स्कूलों पर सवाल पूछना चाहिए’
बीजेपी छोड़ झाडू पकड़ने वाले अनिल झा ने आगे कहा कि कोई उनसे पूछे कि उत्तर प्रदेश में स्कूल क्यों बंद कर दिए गए हैं, ‘जल जीवन मिशन’ में इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार क्यों है, माध्यमिक शिक्षा में इतने घोटाले क्यों हो रहे हैं, और गरीब बच्चों तथा दलित छात्रों की छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) से जुड़े इतने सारे घोटाले क्यों हैं।







