Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को दिलाई...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Published on

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर रविवार को हीरा लॉज, कलक्टरगंज में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने की। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगवाने और आगामी दशहरा पर्व पर भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अंगद सिंह चंदेल ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को उनके पद की शपथ भी दिलाई गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में मधु सिंह को नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा, लक्ष्मी सिंह को नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, महेंद्र सिंह को तहसील उपाध्यक्ष सदर, मनोज सिंह को तहसील संगठन मंत्री सदर, रुद्र प्रताप सिंह को तहसील उपाध्यक्ष सदर, अभिषेक सिंह को नगर संगठन मंत्री, विपेंद्र प्रताप सिंह को नगर उपाध्यक्ष, ऋषभ सिंह को खागा तहसील अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, हाकिम सिंह को नगर उपाध्यक्ष युवा, रौनक सिंह चौहान को नगर उपाध्यक्ष, अंश सिंह चौहान को नगर संगठन मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा द्वारिका सिंह और सत्येंद्र सिंह को बहुआ ब्लॉक उपाध्यक्ष, आशीष सिंह चौहान एडवोकेट को नगर अध्यक्ष, अनुग्रह प्रताप सिंह एडवोकेट को नगर महामंत्री तथा अंशु प्रताप सिंह एडवोकेट को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। गरीब और असहाय लोगों की मदद को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को नगर, जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेंद्र सिंह चौहान सहित तिलकराज सिंह, दीप प्रकाश सिंह, बजरंग सिंह, पंकज सिंह तोमर, राघवेंद्र सिंह, प्रीति सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, शिवा सिंह सेंगर, राकेश सिंह गौतम, विनय कुमार सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, अविनाश प्रताप सिंह, चंदन सिंह राणा, पंकज सिंह परिहार, शौर्य प्रताप सिंह, क्रिस प्रताप सिंह, पिंकी सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, डॉ. सत्यम सिंह चौहान, विकास सिंह गौर, रवि प्रताप सिंह एडवोकेट, अंशुमान सिंह भदौरिया, अभिषेक सिंह भदौरिया, अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

👁 25.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 457  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न ।

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 457...

अधिकार यात्रा के दूसरे दिन सैकड़ों गांवों में जनसंपर्क, 6 अक्टूबर की महापंचायत में पहुंचने की अपील

फतेहपुर थरियांव। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर...

भारी बारिश से बिजली और सड़क व्यवस्था प्रभावित, CM Yogi ने दिए जल्द सुधार के निर्देश

प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में प्रभावित हुई बिजली और सड़क...

यूपी में 1500 जगह बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, PM E-DRIVE के तहत तेज हुआ काम

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क...

More like this

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 457  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न ।

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 457...

अधिकार यात्रा के दूसरे दिन सैकड़ों गांवों में जनसंपर्क, 6 अक्टूबर की महापंचायत में पहुंचने की अपील

फतेहपुर थरियांव। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर...

भारी बारिश से बिजली और सड़क व्यवस्था प्रभावित, CM Yogi ने दिए जल्द सुधार के निर्देश

प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में प्रभावित हुई बिजली और सड़क...