Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअग्निशमन सेवा सप्ताह: निबंध में लिबा, संवाद में खदीजा व चित्रकला में...

अग्निशमन सेवा सप्ताह: निबंध में लिबा, संवाद में खदीजा व चित्रकला में जायरीन अव्वल

Published on

फतेहपुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को विकास भवन स्थित प्रेक्षागृह में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अग्निशमन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें निबंध, संवाद और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिताओं में ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में लिबा आयशा ने प्रथम, मुस्फिरा सैयद ने द्वितीय और अर्शिया बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संवाद प्रतियोगिता में खदीजा सरफराज प्रथम, बुशरा फारूकी द्वितीय और लायबा तृतीय रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में जायरीन फारूक ने प्रथम, फलक ने द्वितीय और हानिया नूर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और आग से बचाव के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा के उपायों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिससे उपस्थित छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक जानकारी मिल सकी।

समारोह में विद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम ने बच्चों में न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना जगाई, बल्कि उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग भी किया।

👁 66.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

आसमान से बरसी आफत, धान भीगा तो रबी की खेती पर भी संकट; फतेहपुर के किसान दोहरी मार से परेशान

फतेहपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) का असर अब...

हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, लगभग 15 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

फतेहपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुतात्मा दिवस के पावन अवसर पर...

‘2027 में अखिलेश यादव का सीएम बनना तय’: एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद सपा का बड़ा दावा

Ramji Lal Suman UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव परिणाम आ गया...

पहले 11 हजार जमा, फिर 2.24 लाख का स्टीमेट! रिश्वत के आरोप पर ऊर्जा मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट

बिजली कनेक्शन के नाम पर कथित रिश्वत मांगने और उपभोक्ता पर लाखों रुपये...

More like this