Homeराज्यउत्तर प्रदेशअतिथि देवो भव: संस्कृति अपनाये पुलिस  : लक्ष्मीनारायण केबिनेट मंत्री ने की...

अतिथि देवो भव: संस्कृति अपनाये पुलिस  : लक्ष्मीनारायण केबिनेट मंत्री ने की होली की तैयारियों की समीक्षा 25 व 26 फ़रवरी को है नंदगांव बरसाना की लठमार होली

Published on

संवाददाता आलोक तिवारी

मथुरा।  उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में  गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी  की अध्यक्षता में रंगोत्सव 2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई । बैठक में कैबिनेट मंत्री  ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी एवं अधिकारी श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों से विनम्र रहे। अपनी भाषा को मृदुल रखे तथा सेवा-भाव से ड्यूटी का निर्वहन करे। मंत्री ने निर्देश दिए कि भंडारा लगाने वालों को सफाई हेतु निर्देशित किया जाए तथा उक्त स्थानों पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। जगह-जगह पर कूडादान लगाए जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत, कुंडो की बैरिकेडिंग, पुलिस बैरियर, वॉचटॉवर, पार्किंग आदि के व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  सभी पार्किंग पर बड़े बड़े बैनर / होर्डिंग लगाए जाए जिसमें लिखा जाए कि सभी श्रद्धालु अपने जूता चप्पल गाड़ी/होटल आदि में उतार कर आएं। उन्होंने ए0आर0एम0 रोडवेज को निर्देशित किया गया कि बसों को एकल मार्ग व्यवस्था अनुसार संचालित कराए।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष  ने कहा कि होटल एवं पार्किंग संचालकों के साथ बैठक करे। होटल एवं पार्किंग संचालक सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करे कि वे अपने जूता-चप्पल होटल या अपनी गाड़ी में उतार कर दर्शन हेतु जाए, क्योंकि दर्शन हेतु एकल मार्ग की व्यवस्था है।
           मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप  ने निर्देश दिए कि नकली गुलाल बेचने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाये । मंडलायुक्त  ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि गोवर्धन ड्रेन/नहरों की सफाई को ससमय पूर्ण करे।   मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन एवं पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को सुचारू रखते हुए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र पर पैनी निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बैरियर एवं बैरिकेडिंग का कार्य समय से पूर्ण कराए। उन्होंने सक्रिय खोया पाया केंद्र एवं कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए।
             जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया कि सफाई हेतु 294 सफाई कर्मचारी एवं 35 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लटके हुए तारों को एकत्रित कराए, विद्युत खंभों व ट्रांसफार्मर की प्लास्टिक रैपिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बरसाना के लोक निर्माण विभाग के सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम पर विद्युत विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाए तथा मेला क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर टीम तैनात करे, जो तत्काल समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
     बरसाना में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लडडू होली तथा लठामार होली की तैयारियों के सम्बन्ध में सी ई ओ सूरज कुमार ने अवगत कराया गया कि मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से सम्बन्धित मंचो, साज-सज्जा, प्रवेश द्वार, सेल्फी पॉइन्ट आदि का निर्माण एवं लाइव प्रसारण आदि की व्यवस्था पर्यटन विभाग एवं उ०प्र० ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा समन्वय स्थापित कर किया जायेगा। श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
            रंगोत्सव 2026 के अन्तर्गत जनपद मथुरा के विभिन्न स्थलों पर कुल 23 द्वार बनाए जाएंगे। रंगोत्सव 2026 के अन्तर्गत बरसाना, नन्दगाँव, फालैन एवं मथुरा जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु 25 छोटे स्टेज बनाए जाएंगे। रंगोत्सव 2026 के अन्तर्गत जनपद मथुरा के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर 12 सेल्फी प्वाइंट की स्थापना की जाएगी।
  जनपद मथुरा के विभिन्न प्रमुख मन्दिरों पर प्रकाश व्यवस्था/विद्युत सजावट का कार्य किया जाएगा, जिसमें गाजीपुर मन्दिर, संकेत मन्दिर, श्री राधारानी मन्दिर रावल, नन्दकिला नन्दभवन गोकुल, श्री प्रहलाद मन्दिर (प्रहलाद कुण्ड) ग्राम फालैन, होली दरवाजा (होलीगेट) मथुरा, विश्राम घाट मथुरा, ठाकुर श्री दाऊजी मन्दिर बल्देव तथा नन्दभवन चौरासी खम्भा मन्दिर महावन शामिल है। फसाड लाईटिंग का कार्य श्री राधारानी जी मन्दिर बरसाना तथा श्री नन्द मन्दिर नन्दगाँव में किया जाएगा।
            बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अवगत कराया कि बरसाना को 7 जोन व 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। बरसाना हेतु 56 पार्किंग स्थल तथा 94 बैरियर बनाए जा रहे है। 13 स्थलों पर स्वास्थ्य केंद्र तथा 05 दो पहिया एम्बुलेंस लगाई जाएंगी। बरसाना में 5 वॉचटावर तथा 5 स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
                 
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में शनिवार को हुई आयोजित हुई  बैठक में
महापौर विनोद अग्रवाल , उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय,  सांसद प्रतिनिधि  जनार्दन शर्मा , जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्लोक कुमार , नगर आयुक्त, जग प्रवेश, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन जी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी  सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा , अपर जिलाधिकारी प्रशासन   अमरेश कुमार , एस0पी0 ग्रामीण  सुरेश चंद्र रावत , उप जिलाधिकारी गोवर्धन श्रीमती प्राजक्ता त्रिपाठी, बरसाना राधारानी मंदिर के रिसीवर आशीष कृष्ण शर्मा  व सुशील गोस्वामी, जन्मभूमि मंदिर के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

👁 11K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

UPPSC Success Story: अभ्युदय योजना से सोनम बनीं SDM, ग्रामीण बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

UPPSC Success Story Sonam Yadav: आर्थिक संसाधनों की कमी किसी युवा के सपनों के रास्ते में स्थायी बाधा नहीं बन सकती, यदि उसे सही दिशा, बेहतर मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का अवसर मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से लाभान्वित होकर सफलता हासिल करने वाली अयोध्या की सोनम यादव इसकी प्रेरक मिसाल […]

More like this