Homeराज्यअपना दल एस की बढ़ती सक्रियता किस पर पड़ेगी भारी..?जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र,...

अपना दल एस की बढ़ती सक्रियता किस पर पड़ेगी भारी..?जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र, गांव – गांव हो रही नियुक्तियां

Published on

नरसिंह मौर्य फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अचानक अपना दल एस की सक्रियता कई सवाल खड़े कर रही है? जिले में पिछले 9 वर्षों में विधानसभा से पार्टी के विधायक भी हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ की पार्टी को फतेहपुर में अपना साम्राज्य बढ़ाना पड़ रहा है? क्या भाजपा को चुनौती देने के लिए अपना दल एस अपना किला मजबूत कर रही है। आईये समझते हैं किसके राह में आएंगे गड्ढे और किसकी राह में बिछगे फूल?

अपना दल एस से बिंदकी विधानसभा से जय कुमार सिंह जैकी विधायक है। इसके पहले वो जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से भी विधायक रह चुके हैं। भाजपा ने उनके 2017 कार्यकाल के दौरान उन्हें कारागार मंत्री का पद भी दिया था। हालांकि उन्नीस-बीस सबकुछ ठीक रहा।

भाजपा ने विधानसभा 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान जहानाबाद से सीट हारते दिख रहे जय कुमार जैकी पर दांव नहीं लगाया। पार्टी ने यहाँ से राजेंद्र पटेल को टिकट दिया। तो वहीं अपना दल ने इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ा और बिंदकी से टिकट के लिए दबाव बनाया। दबाव काम कर गया और बिंदकी विधानसभा से जय कुमार जैकी को टिकट मिल गया।

जबकि यहाँ से सिटिंग विधायक करण सिंह पटेल की दावेदारी अंतिम समय तक मानी जाती रही है। अचानक हुए इस परिवर्तन से न केवल करण सिंह पटेल को सदमा लगा बल्कि फतेहपुर में चारों ओर अपना दल एस के वर्चस्व की बातें भी होने लगीं।

लेकिन बिंदकी के विधानसभा चुनाव के परिणाम ने अपना दल को आईना दिखा दिया। जय कुमार जैकी यहाँ से हारते-हारते ही जीत पाए। यह अपना दल के लिए शर्मनाक बात रही। यदि भाजपा से गठबंधन न होता तो अपना दल एस को मुंह की खानी पड़ती।

अपना दल एस की सुप्रीमो केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल समय समय पर भाजपा सरकार पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहे। भाजपा की ओर से भले ही कोई जवाब न दिया गया हो लेकिन अपना दल एस इसे भी गंभीरता से ले रही थी।

2024 लोकसभा चुनाव के दौरान अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल की सत्ता पक्ष के विरोध में खूब अदावत देखने को मिली। पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान अपना दल एस ने कभी भी भाजपा का खुल कर समर्थन नहीं किया। इतना ही नहीं जिस समय इंडिया गठबंधन पीडीए पर जोर दे रहा था उस समय अपना दल एस मौन रहा। चुनाव के समय अपना दल एस के इस कार्यव्यवहार की खूब चर्चा रही।

अब धीरे धीरे 2027 विधानसभा चुनाव पास आ रहा हैं। ऐसे में संभव है कि भाजपा बिंदकी विधानसभा से भी अपना दल एस का पत्ता काट दे। तो वहीं पार्टी भी दिखाना चाहती है कि वो भाजपा के रहमोकरम पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है और न ही अब तक भाजपा के दम से चुनाव जीत रही है, बल्कि उसका भी अपना जनाधार और संगठन है।

इसी को लेकर अपना दल एस फतेहपुर में नई राह बना रही है। अब देखने वाली बात होगी कि इस राह में किसे गड्ढे और किसे फूल मिलते हैं?

👁 14K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों को शामिल करने पर मौलाना साजिद रशीदी बोले,’जब मंदिर कमेटी में मुस्लिम नहीं, तो वक्फ बोर्ड में हिंदू क्यों?’

Waqf Board Controversy: उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड में बदलाव और इसमें हिंदू सदस्यों को शामिल किए जाने की चर्चाओं पर सियासी बयानबाजी जारी है। अब इसी कड़ी में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में […]

राजनाथ सिंह के जन्मदिन से पहले मदरसे में मिठाई खिलाई, बच्चों और उलेमाओं ने की विशेष दुआ

Lucknow Madarsa Celebrates Rajnath Singh Birthday Eve : देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर राजधानी के ठाकुरगंज स्थित मदरसा अब्दुल हई, जरनैलगंज में सादगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदरसे के बच्चों, शिक्षकों और उलेमाओं ने रक्षा मंत्री […]

UP Politics: सपा कार्यालय के बाहर ‘सनातन ही समाजवाद है’ पोस्टर से मचा सियासी बवाल, 2027 को लेकर बड़ा संदेश

Poster Outside SP Office Links Sanatan with Samajwad, Sparks Political Buzz in UP:   समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर शुक्रवार को लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के नेता सोमिल सिंह की ओर से लगाया गया है। पोस्टर में सनातन, गौसंरक्षण और वर्ष 2027 […]

UP Politics: मायावती का कार्यकर्ताओं को संदेश: वोट की ताकत से हासिल करें सत्ता की मास्टर चाबी, संविधान से करें संघर्ष

Mayawati Says Vote is the Master Key to Political Power: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संविधान एवं कानून के दायरे में रहकर संघर्ष करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ा अधिकार है और इसी […]

More like this