फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अमावस्या के अवसर पर ओमघाट में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा घाट की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया।
गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल के नेतृत्व में आयोजित गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और दीपदान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की।
गायत्री परिवार की सुनीता गुप्ता ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाएं और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने उपस्थित गंगा भक्तों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर आचार्य शिवानंद तिवारी, रामस्वरूप गुप्ता, संत वासुदेव, आशीष गुप्ता, अशोक कुमार, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, लक्ष्मी सिंह, प्रज्ञा गुप्ता, आशा त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी, मधु सिंह भदौरिया, किरण गुप्ता, शांति देवी, पुष्पा गुप्ता, प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे, अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा और आर्यन मिश्रा सहित तमाम गंगा भक्त मौजूद रहे।






