Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअयाह शाह विधानसभा में सपा की राष्ट्रीय सचिव आरती पाल की जोरदार...

अयाह शाह विधानसभा में सपा की राष्ट्रीय सचिव आरती पाल की जोरदार दस्तक, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क

Published on

असोथर फतेहपुर

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव आरती पाल (बघेल) ने शनिवार को अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क कर सपा की मजबूत मौजूदगी का अहसास कराया। उन्होंने असोथर, विधातीपुर, मल्लीहपुर छेदीपुर गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और उन्हें SIR अभियान के तहत वोट बढ़ाने व वोट सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया।

जनसंपर्क के दौरान आरती पाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश की दिशा तय करेंगे और जनता को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ही किसानों, नौजवानों, महिलाओं और पिछड़े-वंचित वर्गों की सच्ची आवाज है।
उन्होंने कहा, “हम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि कोई मतदाता भ्रमित न हो और अपना वोट सही जगह सुरक्षित रख सके। मेरा संकल्प है कि 2027 में अयाह शाह विधानसभा सीट सपा रिकॉर्ड बहुमत से जीते और अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में विकास की नई कहानी लिखी जाए।”

आरती पाल ने बताया कि ग्रामीण जनता बदलाव चाहती है और सपा सरकार के विकास कार्यों को फिर से देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान आगे और तेज गति से जारी रहेगा।

सपा नेता ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों का नाम वोटर सूची में जोड़ें, सही ढंग से मतदान करें और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग दें।

जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान बाबू सिंह यादव, भोलेपाल प्रधान, बचोली पाल, हरेंद्र निषाद, रमेश निषाद, राजकरन पाल, जगरूप पाल, धीरेन्द्र निषाद, रामराज पासवान, अल्ताफ हसन, बिन्दा यादव, राकेश पाल, सोनू वर्मा, राकेश चौहान, महेश चंद्रपाल, पांडेपाल और ईश्वरदीन पाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

👁 17.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this