Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअव्वल खंड-2 में अवैध खनन का बड़ा खुलासा,875 घनमीटर अवैध मौरंग खनन...

अव्वल खंड-2 में अवैध खनन का बड़ा खुलासा,875 घनमीटर अवैध मौरंग खनन पकड़ा, पट्टा धारक पर 9.97 लाख का जुर्माना

Published on

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में अधावल खंड-2 में बड़े पैमाने पर अवैध मौरंग खनन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में खुलासा हुआ कि पट्टा क्षेत्र में पानी रोककर अवैध तरीके से मौरंग निकाली जा रही थी। प्रशासन ने मौके पर जांच कर 875 घनमीटर अवैध खनन की पुष्टि की और पट्टा धारक पर 9.97 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।

जिला प्रशासन को पिछले कुछ समय से खनन पट्टों में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यह दावा किया गया कि मौरंग निकालने के लिए नदी का प्राकृतिक प्रवाह रोककर पानी को कृत्रिम रूप से जमा किया गया है। वीडियो में जेसीबी और भारी मशीनों से खुदाई करते हुए मौरंग निकाले जाने के दृश्य भी दिखाई दिए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी के निर्देश पर जिला प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अव्वल खंड-2 में छापेमारी की। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पानी रोककर अवैध रूप से मौरंग निकाली जा रही थी। टीम ने मौके पर पैमाइश कराई, जिसमें कुल 875 घनमीटर अवैध खनन की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर खनन पट्टा धारक संस्था के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 9.97 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। साथ ही संबंधित संस्था को नोटिस जारी कर जुर्माने की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जांच टीम में शामिल अधिकारी

एडीएम वित्त एवं राजस्व
जिला खनन अधिकारी
सहायक खनन अधिकारी
राजस्व निरीक्षक
लेखपाल एवं पुलिस बल

प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि अन्य खनन पट्टों की भी गहन जांच कराई जाएगी और जहां भी अनियमितता मिलेगी वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई

खनन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई वाहनों का चालान किया गया है और जुर्माना भी वसूला गया है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

👁 70.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के आगमन पर कांग्रेसियों में उत्साह, 500 कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

                                                   फतेहपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली...

‘मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस को भुगतना होगा अंजाम’: पीएम मोदी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर ब्रजेश पाठक ने दी चेतावनी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता के बारे में अपमानजनक...

न्याय की गुहार लेकर मंत्री आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी, सुंदरकांड पाठ के बीच पुलिस ने बसों से भेजा इको गार्डन

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति दूर करने और नियुक्ति...

‘किसी का वोट न छूटे, न दोहराया जाए’, वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े को लेकर चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश यादव; चुनाव आयोग से की बड़ी...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों का...

More like this