Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में भाकियू अराजनैतिक का होली मिलन होली मिलन समारोह में जुटे...

असोथर में भाकियू अराजनैतिक का होली मिलन होली मिलन समारोह में जुटे सैकड़ों किसान, समस्याओं को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)।

नगर पंचायत असोथर स्थित गल्ला मंडी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए और आपसी भाईचारे के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गर्मी को देखते हुए किसानों को ताजा गन्ने का रस पिलाया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम ने की। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ किसानों के हक की लड़ाई को भी मजबूत करेगा। बैठक में क्षेत्र में ओवरलोड मौरंग से भरे वाहनों के आवागमन से होने वाली समस्याओं और दुर्घटनाओं पर चर्चा की गई। किसानों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बालू से भरे वाहनों का आवागमन सुबह सात बजे से रात दस बजे तक बंद कराने, सड़कों पर धूल कम करने के लिए नियमित पानी का छिड़काव कराने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष रविदेव सिंह गौतम, अजय सिंह चौहान, रजत तिवारी, सोनू शुक्ला, पवन वर्मा, दीपू मिश्रा, कृष्णपाल सिंह, वीरेंद्र, ओमप्रकाश, लवकुश, पिंटू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नरसिंह मौर्य, नीरज मौर्य, विमल अग्रहरि, त्यागी बाबा, अविनाश सिंह, आदर्श सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। डिजिटल के लिए हेडिंग के साथ दीजिये

👁 36.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

More like this