More
    Homeराज्यअसोथर में शिवशक्ति अखाड़ा की निकली भव्य सनातन यात्रा, गूंजे जयघोष, उमड़ा...

    असोथर में शिवशक्ति अखाड़ा की निकली भव्य सनातन यात्रा, गूंजे जयघोष, उमड़ा जनसैलाब

    Published on

    नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

    नगर पंचायत असोथर में शिवशक्ति अखाड़ा के तत्वावधान में एक भव्य सनातन यात्रा का आयोजन किया गया। पूज्य महंत मधुराम शरण जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को धर्ममय कर दिया। हिंदू संस्कृति और सनातन परंपराओं के जयकारों से नगर गूंज उठा, वहीं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।

    ब्रम्हदेव मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा अश्वत्थामा बाबा मंदिर तक पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब देखने को मिला। शस्त्र पूजन व शस्त्र प्रदर्शन इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहे। संतो द्वारा किए गए शस्त्रों के प्रदर्शन को देख सैकड़ों युवा धर्म योद्धा बनने को प्रेरित हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के मूल्यों का प्रचार-प्रसार और हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए सामूहिक संकल्प लेना रहा।

    उत्साह और भक्ति का संगम

    नगर भ्रमण के दौरान शिवशक्ति अखाड़ा के साधुओं व संतों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा ने असोथर को धर्ममय कर दिया। धर्म ध्वजा के साथ गगनभेदी जयघोष और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा झूमते नजर आए। नगरवासियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों व घरों के सामने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में भी यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

    राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की भागीदारी

    कार्यक्रम के संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर तथा सहसंयोजक पंडित साहिल शर्मा (मंडल महामंत्री, भाजपा असोथर) रहे। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री विकास तिवारी, बजरंग दल संयोजक शिवा मिश्रा, आलोक कश्यप, धर्मेंद्र मोदनवाल, आदित्य लोधी, पंकज पासवान, नीरज सक्सेना, अनिकेत गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

    भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों में जिला प्रवक्ता प्रवीण सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह गौतम, मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक शिवबरन निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्यागी बाबा व शिवप्रताप सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा, विनोद बाल्मीकि, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पासवान, मंडल मंत्री महेश कालिया जाटव, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विमल गुप्ता की भी विशेष भूमिका रही।

    सनातन संस्कृति का प्रसार

    पूरे नगर में निकाली गई इस यात्रा ने सनातन संस्कृति की गूंज को न केवल जीवंत किया, बल्कि लोगों के भीतर नई आस्था, ऊर्जा और समर्पण का संचार भी किया। धार्मिक आयोजन की सफलता में क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने एकता और श्रद्धा की मिसाल पेश की।

    13.9K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    किराना दुकान से नकदी सहित लाखों का सामान चोरी, मुकदमा दर्ज

    एक माह पूर्व की चोरियों का भी नहीं हुआ खुलासा, थाने से चंद कदम...

    बेरूई गांव की खड़ंजा और मुख्य सड़क पर जलभराव, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

    नालियों के चोक होने से सड़कें बनी तालाब, बढ़ा बीमारियों का खतरा नरसिंह मौर्य असोथर...

    DM -SP पहुँचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लिया जायजा,प्रभावित परिवारों को भोजन की होगी मुकम्मल व्यवस्था मवेशियों को भी भुसा देने के आदेश

    फतेहपुर-जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने यमुना के किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित...

    More like this

    किराना दुकान से नकदी सहित लाखों का सामान चोरी, मुकदमा दर्ज

    एक माह पूर्व की चोरियों का भी नहीं हुआ खुलासा, थाने से चंद कदम...

    बेरूई गांव की खड़ंजा और मुख्य सड़क पर जलभराव, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

    नालियों के चोक होने से सड़कें बनी तालाब, बढ़ा बीमारियों का खतरा नरसिंह मौर्य असोथर...

    DM -SP पहुँचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लिया जायजा,प्रभावित परिवारों को भोजन की होगी मुकम्मल व्यवस्था मवेशियों को भी भुसा देने के आदेश

    फतेहपुर-जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने यमुना के किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित...