Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआसमान से बरसी आफत, धान भीगा तो रबी की खेती पर भी...

आसमान से बरसी आफत, धान भीगा तो रबी की खेती पर भी संकट; फतेहपुर के किसान दोहरी मार से परेशान

Published on

फतेहपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) का असर अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई क्षेत्रों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर देखने को मिला। चक्रवात 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया, लेकिन इसके प्रभाव से मौसम में आए बदलाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

जनपद फतेहपुर के सदर, खागा और बिंदकी तहसील क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में बारिश से खेती-किसानी प्रभावित हुई है। खेतों में खड़ी धान की फसल भीग गई तो वहीं कटाई के बाद खेतों और खलिहानों में रखी धान की फसल भी बारिश की भेंट चढ़ गई। किसानों को अब फसल की गुणवत्ता खराब होने और अनाज के नुकसान की चिंता सता रही है।

धान पर मार, रबी की बुवाई भी प्रभावित

अभी किसानों के सामने दोहरी चुनौती है। एक ओर धान की फसल को समेटने की चिंता है, तो दूसरी ओर रबी सीजन की बुवाई पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। गेहूं, चना, मसूर, मटर, जौ, सरसों, अलसी जैसी फसलों के साथ आलू और लहसुन की खेती की तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं। खेतों में अधिक नमी और जलभराव के चलते कई जगह बुवाई का काम रुक गया है।

असोथर, बहुआ, भिटौरा, हसवा, तेलियानी, हथगाम, खागा क्षेत्र, धाता, विजयीपुर, ऐरायां, अमौली, देवमई और मलवां समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में किसानों के सामने मौसम की चुनौती खड़ी है।

किसानों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि खेती में पहले ही बीज, खाद, डीजल, जुताई और मजदूरी पर काफी खर्च हो चुका है। अब बेमौसम बारिश ने तैयार फसल और अगली फसल की तैयारी दोनों को प्रभावित कर दिया है।

किसानों की निगाहें अब आसमान पर!

महीनों की मेहनत के बाद जब फसल घर पहुंचने का समय आया, तब मौसम की मार ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब किसान मौसम साफ होने और धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि धान की कटाई-मड़ाई के साथ रबी की बुवाई का काम दोबारा शुरू हो सके।

सवाल यह है कि मौसम की इस मार से प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कब होगा और उन्हें राहत कब मिलेगी?

👁 19.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, लगभग 15 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

फतेहपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुतात्मा दिवस के पावन अवसर पर...

‘2027 में अखिलेश यादव का सीएम बनना तय’: एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद सपा का बड़ा दावा

Ramji Lal Suman UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव परिणाम आ गया...

पहले 11 हजार जमा, फिर 2.24 लाख का स्टीमेट! रिश्वत के आरोप पर ऊर्जा मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट

बिजली कनेक्शन के नाम पर कथित रिश्वत मांगने और उपभोक्ता पर लाखों रुपये...

बजट के पन्नों से डिजिटल स्क्रीन तक, यूपी की वित्तीय जानकारी अब एक क्लिक पर

उत्तर प्रदेश में बजट और वित्तीय सूचनाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान बनाने...

More like this