Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरइलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Published on

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब बंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धूं-धूंकर जलने लगी। दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

घनी आबादी के बीच आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

👁 23.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर: 35 युवाओं ने किया रक्तदान, समाज सेवा का दिया संदेश

फतेहपुर। 23 मार्च 2026 को शहीदी दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद...

मानवता परिवार की पहल: एक्सीडेंट पीड़ितों को ₹43,760 की आर्थिक मदद, सेवा और समर्पण की मिसाल

फतेहपुर। मानवता परिवार ने सेवा, सहयोग, समर्पण और पारदर्शिता की अपनी भावना को एक...

तोता भी नहीं बचा!” असोथर में चोरों का आतंक, जेवर-नकदी के साथ पिंजरे समेत उड़ा ले गए पालतू पक्षी

रिपोर्ट: नरसिंह मौर्य फतेहपुर के असोथर कस्बे में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके...

More like this