Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरइस मंदिर में आज भी पूजा करने आते हैं अश्वत्थामा! मोटे महादेवन...

इस मंदिर में आज भी पूजा करने आते हैं अश्वत्थामा! मोटे महादेवन मंदिर में कौन सुबह ही शिवलिंग को पूज जाता है?

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर स्थित प्राचीन मोटे महादेव मंदिर और अन्य शिवालय महाशिवरात्रि पर अपनी अनूठी मान्यताओं के कारण विशेष हैं। मोटे महादेव में महाभारतकालीन अमर योद्धा अश्वत्थामा द्वारा गुप्त रूप से जल-फूल चढ़ाने और शिवलिंग के प्रतिवर्ष स्वतः बड़े होने की मान्यता है। यहाँ शिवरात्रि पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ता है। तो आइए जानते हैं मोटे महादेवन मंदिर का रहस्य..!

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर कस्बे में मोटे महादेवन मंदिर स्थित है। मंदिर की मान्यता है कि यहां प्रतिदिन अश्वत्थामा पूजा करते हैं। सुबह जब भी भक्त मंदिर पहुंचते हैं तो शिवलिंग पूजी हुई मिलती है। शिवलिंग पर पूजा के फूल और जल चढ़ा हुआ मिलता है। मंदिर का यह रहस्य आज भी बरकरार है। फतेहपुर जिले के सदर तहसील में असोथर कस्बा है। यह कस्बा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर यमुना नदी के किनारे दक्षिणी सीमा पर स्थित है। इस कस्बे को 11वीं शताब्दी के मध्य राजा भगवंत राय खींची ने बसाया था।

ब्रह्मास्त्र के लिए यहीं पर की थी तपस्या

गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा ने महाभारत काल में ब्रम्हास्त्र पाने के लिए यहीं पर आकर तपस्या की थी। तभी से इस बस्ती का नाम असुफल हो गया, जो कालान्तर में असोथर के नाम से जाना जाने लगा। ऐसी मान्यता है कि अश्वत्थामा आज भी अजर-अमर है और अपनी तपोस्थली और प्राचीन सिद्धपीठ मोटे महादेवन मंदिर में आज भी पूजा अर्चना करने आते हैं। ऐसा कहते हैं कि महाभारत काल में पांडव भी अज्ञातवास के दौरान यहाँ आकर टिके थे। मुख्य पर्यटक स्थलों के रूप में विख्यात पांडवकालीन प्राचीन मंदिर बाबा अश्वत्थामा धाम, सिद्ध पीठ मोटे महादेवन मंदिर असोथर के दक्षिण में स्थित है।

मंदिर में भक्तों की पूरी होती हैं मुरादें

मान्यता यह भी है कि आदिकाल से मोटे महादेवन मंदिर में अदभुत शिवलिंग असोथर में स्थापित है। जयपुर के राजा ने शिव मंदिर के महत्व को सुनने के बाद मंदिर का निर्माण करवाया था। सच्चे मन से जो भी इस मंदिर में मन्नत मानता है उसकी मुरादें पूरी होती हैं। शिवभक्तों का मानना है की मंदिर में स्थापित शिवलिंग ईशान कोण की ओर झुकी होने के साथ काशी विश्वनाथ की तरफ भी इसका रुख है।

शिवलिंग को निकालने में हुए थे असफल

मान्यता है कि अश्वत्थामा सफेद घोड़े में सवार होकर आज भी पूजा के लिए मोटे महादेवन मंदिर आते हैं। बकौल बुजुर्ग मोटे महादेवन मंदिर के पास एक तालाब था। गाँव के चरवाहे तालाब किनारे मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में शिवलिंग देखकर लोगों को इसकी जानकारी दी। इसपर ग्रामीणों ने शिवलिंग को खोदकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो लोगों ने उसी जगह शिवलिंग की पूजा करना शुरू कर दिया।

*मंदिर निर्माण के लिए जयपुर के राजा ने भेजा था धन*

बताते है कि एक बार राजा जयपुर बीमार हो गये थे। उस दौर में कई स्टेट के वैद्य राजा के इलाज के लिए गए थे। इन्हीं वैद्य में असोथर स्टेट के जोरावर महाराज भी थे। जयपुर जाने से पहले वैद्य जोरावर महराज ने मोटे महादेवन मंदिर में पूजा अर्चना की। सभी वैद्य राजा जयपुर का इलाज कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद जोरावर महाराज ने अपना इलाज शुरू किया तो जयपुर के राजा स्वस्थ हो गए।

यह देख राजा के साथ लोगों को भी आश्चर्य हुआ। राजा ने इलाज के बारे में वैद्य जोरावर महाराज से जानकारी ली। इस पर मोटे महादेवन मंदिर का महत्त्व राजा के दरबार में बताया था। यह सुनकर राजा जयपुर ने वैद्य के साथ ऊँटों में धन भेजकर मंदिर का निर्माण करवाया था। मंदिर में जो भी सच्चे मन से मन्नतें मांगता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसा लोगों का मानना है।

👁 12K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this