Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरईरान युद्ध की अफवाह से फतेहपुर में गैस को लेकर मचा हड़कंप,...

ईरान युद्ध की अफवाह से फतेहपुर में गैस को लेकर मचा हड़कंप, एजेंसियों ने कहा—आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Published on

फतेहपुर।ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर फैली गैस किल्लत की अफवाहों का असर अब फतेहपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। अफवाहों के चलते लोग भविष्य की चिंता में गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं। कई जगह उपभोक्ता खुद एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेने को मजबूर दिखाई दिए।

हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। एजेंसी संचालकों के मुताबिक पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग 15 दिन के अंतराल में हो जाती थी, लेकिन अब इस अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। इसके बावजूद गैस की सप्लाई नियमित और सुचारू रूप से जारी है।

उधर जिला प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिला पूर्ति अधिकारी खुद पूरे मामले की कमान संभाले हुए हैं और फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस सिलेंडर का अनावश्यक भंडारण न करें।

प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस की उपलब्धता पर्याप्त है और आने वाले दिनों में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इसके बावजूद ईरान युद्ध से जुड़ी खबरों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के कारण लोग एहतियातन सिलेंडर घर में स्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है।

जब इस संबंध में उपभोक्ताओं से बात की गई तो कई लोगों ने बताया कि ईरान में चल रहे युद्ध के कारण गैस की किल्लत होने की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से वे खुद एजेंसी पहुंचकर समय से पहले सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन लगातार लोगों को भरोसा दिला रहा है कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

👁 10.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर : फतेहपुर की प्रधान हेमलता पटेल राजधानी दिल्ली में सम्मानित,गूंजी सफलता की गाथा

दिल्ली-देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 'राष्ट्रीय सशक्त...

फतेहपुर में खौफनाक ट्रिपल मर्डर: मां, बेटे और देवर की गला काटकर हत्या, घर के अंदर मिले तीनों के शव

फतेहपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में बुधवार को दिल दहला...

फतेहपुर में PWD पर फिर उठे सवाल, दो बीजेपी विधायकों ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी पकड़ी

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) एक बार फिर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं...

फतेहपुर: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, युवती के आरोपों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर जिले में कथित लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

More like this