Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरउत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी...

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी द्वारा रेहड़ी पटरी व्यापारियों को शोषण से बचाने हेतु उपयुक्त स्थान आबंटन एवं निर्बाध जीवकोपार्जन करने के संबंध में एक ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिया गया।

Published on

फतेहपुर-  उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी द्वारा रेहड़ी पटरी व्यापारियों को शोषण से बचाने हेतु उपयुक्त स्थान आबंटन एवं निर्बाध जीवकोपार्जन करने के संबंध में एक ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद फतेहपुर को दिया गया।
     प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि फतेहपुर शहर में रेहड़ी पटरी व्यापारियों की स्थिति बहुत खराब है ,जबकि इनका अर्थव्यवस्था में काफी योगदान है ।प्रतिदिन प्रशासन द्वारा विभिन्न कारणों से यथा यातायात में बाधा,अतिक्रमण के नाम पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और उनका शोषण किया जाता है ,यह स्थिति तब है जब शासन द्वारा पथ विक्रेता जीविका संरक्षण कानून 2014 एवं  रेहड़ी पटरी आजीविका संरक्षण कानून इनके लिए बना है जिसकी धारा तीन की उपधारा तीन के अनुसार इन्हें तब तक नहीं हटाया जा सकता है जब तक सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग न मिल जाएं और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत इन्हें व्यापार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ।
ये लोग ससम्मान व्यापार कर सके इसकी लिए अग्रलिखित मांगो पर तत्काल कार्यवाही आवश्यक है
1.स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वेक्षण करा स्थानीय मीडिया में उसका प्रचार किया जाए ।टाउन वेंडिंग कमेटी का निर्माण जिसमें माननीय विधायक,सांसद,रेहड़ी पटरी व्यापारी सदस्य,व्यापार मंडल अध्यक्ष, व सक्षम अधिकारी शामिल हो। जिसकी नियमित मीटिंग की जाएं।टाउन वेंडिंग कमेटी की अनुशंसा बिना वेंडर्स को न हटाया जाए।
2.स्ट्रीट वेंडिंग प्लान का निर्माण,विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए जाए
3.स्ट्रीट वेंडर्स को स्मार्ट कार्ड/बिक्री सर्टिफिकेट /आई डी कार्ड जारी किए जाएं जिसमें उनके व्यक्तिगत विवरण व व्यावसायिक विवरण शामिल हो। जिससे उनका कोई उत्पीड़न न कर सके।
4.वेंडर्स शिकायत निवारण समिति का गठन हो।कानून के कार्यान्वयन की निगरानी होनी चाहिए।
5.फूड प्लाजा का निर्माण किया जाए।सुचारू यातायात हेतु पार्किंग एवं फुटपाथ विकसित किए जाएं ।
उपरोक्त मांगो पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने की कृपा करें जिससे अतिक्रमण अभियान के कारण  व्यापारियों को होने वाले आर्थिक मानसिक और शारीरिक नुकसान से बचाया जा सके।

👁 21.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this