Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकक्षा 8 की छात्रा घर जाते समय लापता, तालाब किनारे मिले कपड़े-बैग;...

कक्षा 8 की छात्रा घर जाते समय लापता, तालाब किनारे मिले कपड़े-बैग; अनहोनी की आशंका

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर/फतेहपुर।

थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा सोमवार को निजी स्कूल पढ़ने गई थी, लेकिन घर लौटते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है और अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा ने तीसरी बेला में पेट दर्द की शिकायत अध्यापक से की। इस पर अध्यापक ने परिजनों का मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन छात्रा ने नंबर न मालूम होने की बात कही। इसके बाद उसे एक शिक्षक के साथ घर भेजने की बात कही गई, लेकिन छात्रा ने अकेले जाने की जिद करते हुए स्कूल से निकल गई।
करीब दो घंटे बाद उसी गांव की दूसरी छात्रा घर पहुंची तो परिजनों ने अपनी बेटी के बारे में पूछा। इस पर उसने बताया कि वह तो दो घंटे पहले ही पेट दर्द बताकर घर चली गई थी। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।
खोजबीन के दौरान नारायण तालाब के पास एक चरवाहा महिला की सूचना पर झाड़ी में पड़े छात्रा के कपड़े, स्कूल बैग, जूते और मोजे बरामद हुए। यह देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा को करीब 11:40 बजे जाते हुए देखा गया है। पुलिस फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। वहीं परिजन भी रिश्तेदारों के घरों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बेटी की खोज में जुटे हैं।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि लापता छात्रा की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

👁 44.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर में नामित सभासदों ने ली शपथ, विधायक ने किया बारात घर का लोकार्पण

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। नगर पंचायत असोथर में नामित तीन सभासदों को उप जिलाधिकारी (न्यायिक)...

महुआ के तीन पेड़ों की अवैध कटाई, नीम का पेड़ भी काटा; ठेकेदार पर आरोप

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। असोथर थाना क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आने...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, संगोष्ठी में गूंजे राष्ट्रवाद के स्वर

फतेहपुर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर अटल...

दूध कारोबारी के लापता होने का मामला निकला ड्रामा, खुद रची ‘हत्या’ की साजिश

आदर्श तिवारी फतेहपुर – नाले में बाइक, कपड़े और चप्पल फेंककर बनाया था भ्रम– पुलिस...

More like this