Homeराज्यउत्तर प्रदेशकलयुगी बेटे ने मां की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

कलयुगी बेटे ने मां की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Published on

यूपी आज़मगढ़ जिले के थाना अतरौलिया क्षेत्र के अचलीपुर गांव में  एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। पारिवारिक विवाद के चलते बड़े बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हत्यारा मौके से फरार है पुलिस जांच में जुटी आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अचलीपुर गांव निवासी विजयकांति पांडे (55) पत्नी स्व. गोपाल पांडे अपने छोटे बेटे प्रवीण पांडे और बहू स्वेता के साथ गांव में रह रही थीं।करीब साढ़े दस बजे उनका बड़ा बेटा प्रणव पांडे (35) घर पहुंचा और किसी बात को लेकर मां से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे विजयकांति गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल अतरौलिया के 100 सैया अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी। मृतका के पति गोपाल पांडेय का निधन करीब दस वर्ष पहले कैंसर से हो चुका था। उनके दो बेटे प्रणव व प्रवीण और एक बेटी अंशिका हैं, तीनों की शादी हो चुकी है। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छोटे बेटे प्रवीण पांडेय  ने पुलिस को तहरीर देकर बड़े भाई प्रणव पांडेय पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जमीन के बंटवारे के विवाद में बड़े बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया है आरोपी की तलाश जारी है उचित कार्रवाई की जाएगी

👁 16.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

More like this

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...