Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकांशीराम जी को भारत रत्न दिए जाने की उठाई मांग - जेएपी...

कांशीराम जी को भारत रत्न दिए जाने की उठाई मांग – जेएपी ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन ।

Published on

फतेहपुर। जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कांशीराम जी को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश मौर्य की अगुवई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में मांग किया कि कांशीराम जी के सामाजिक राजनैतिक योगदान को दृष्टिगत रखते हुए सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। प्रदेश में विद्युत कनेक्शन लेना अपराध हो गया है। पुलिस थाने से ज्यादा लोग बिजली थाने से डरने लगे हैं क्योंकि विद्युत विभाग बिना मीटर रीडिंग लिए मनमाना विद्युत बिल भेज रहे हैं। उपभोक्ता विद्युत बिल सुधारने के लिए कार्यालय की दौड़ लगाकर परेशान हो रहा है। इसलिए मीटर की रीडिंग के लिए बिना विद्युत बिल न भेजा जाए और विद्युत बिल संसोधन की प्रक्रिया को और आसान व सुलभ बनाया जाए। तीन सौ यूनिट से कम विद्युत उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं का बिल माफ किया जाए। किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए इसके लिए पर्याप्त क्रय केन्द्र, बोरा, कांटा व पैसे की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। किसानों को मांग के अनुरूप पर्याप्त डीएपी व यूरिया उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर राहुल मौर्य, बाबू सिंह कुशवाहा, अभय सिंह, पुत्तन कुशवाहा, सुशील पटेल, जितेन्द्र सिंह मोर्य, लक्ष्मी सागर पटेल भी मौजूद रहे।

👁 5.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this