Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकोहरे में ट्रैक्टर की टक्कर से भाई गंभीर, छात्रा का छूटा बोर्ड...

कोहरे में ट्रैक्टर की टक्कर से भाई गंभीर, छात्रा का छूटा बोर्ड परीक्षा का पेपर

Published on

रिपोर्ट नरसिंह मोर्य

फतेहपुर। जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परीक्षा देने जा रही छात्रा भी घायल हो गई। हादसे की वजह से एक छात्रा का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का पेपर छूट गया, जिससे परिजन काफी परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कंधिया मोड़ के पास सुबह घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बहनों को परीक्षा दिलाने ले जा रहा उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

अन्दमऊ मजरे झब्बापुर निवासी विकास (30) पुत्र सुरेश अपनी बहन अंजली (15) और पारिवारिक बहन रिंकी (16) को बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहा था। दोनों छात्राएं आदर्श इंटर कॉलेज बेसड़ी की हाईस्कूल की छात्राएं हैं और असोथर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा के कला विषय का पेपर देने जा रही थीं।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वे कंधिया मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घने कोहरे के कारण बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में विकास के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि अंजली घायल हो गई। रिंकी को मामूली झटका लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजसेवी सूरजभान पाल निवासी विधातीपुर, नगर पंचायत असोथर ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विकास की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल सदर रेफर कर दिया। अंजली का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि रिंकी को परिजनों ने परीक्षा देने के लिए विद्यालय भेज दिया।

हादसे के कारण अंजली का बोर्ड परीक्षा का पेपर छूट जाने से छात्रा और उसके पिता सुरेश काफी चिंतित हैं।

थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कोहरे के कारण हादसा होने की सूचना मिली है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और ट्रैक्टर की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 41.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this