Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरखागा में UPSC में 629वीं रैंक पाने वाली रंजना सिंह सेंगर का...

खागा में UPSC में 629वीं रैंक पाने वाली रंजना सिंह सेंगर का सम्मान, क्षत्रिय महासभा ने किया प्रतिभा अलंकरण

Published on

फतेहपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की परीक्षा में 629वीं रैंक प्राप्त कर जनपद फतेहपुर का नाम रोशन करने वाली क्षत्रिय समाज की बिटिया रंजना सिंह सेंगर का रविवार को उनकी जन्मभूमि कस्बा खागा में भव्य सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक स्थल खागा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के तत्वावधान में प्रतिभा अलंकरण एवं सम्मान समारोह के रूप में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर व अन्य पदाधिकारियों ने रंजना सिंह सेंगर को चांदी का मुकुट, फूलों की माला पहनाकर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में रंजना सिंह सेंगर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और खागा में अध्ययन के दौरान शिक्षक श्री विभव सिंह से मिले मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान उनका प्रयास रहेगा कि वे राष्ट्रहित, जनता की सेवा और न्यायसंगत कार्य को प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर, जिला महामंत्री रवि कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह सेंगर, महिला जिलाध्यक्ष रंजना चौहान, चेयरमैन गीता सिंह, तहसील खागा बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, किसान यूनियन अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, राज कपूर सिंह गौर, रोहित तोमर, जुगेश सिंह, दिनेश सिंह, अतुल सिंह, योगेश सिंह, अनिल सिंह, महेंद्र भदौरिया, कृष्ण स्वरूप सिंह, रामचंद्र सिंह, ऊदल सिंह, इंदल सिंह सहित क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

👁 27.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

ईरान युद्ध की अफवाह से फतेहपुर में गैस को लेकर मचा हड़कंप, एजेंसियों ने कहा—आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

फतेहपुर।ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर फैली गैस किल्लत की...

फतेहपुर: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, युवती के आरोपों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर जिले में कथित लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

कांशीराम जयंती कार्यक्रम को लेकर बसपा की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं से लखनऊ चलने का आह्वान

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक मुराइन टोला स्थित भुईयां देवी ट्रस्ट...

मानदेय भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों का धरना, मनरेगा कार्य बहिष्कार का ऐलान

असोथर (फतेहपुर)।मानदेय भुगतान में हो रही देरी से नाराज रोजगार सेवकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और...

More like this