फतेहपुर-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कि असोथर इकाई द्वारा नगर पंचायत असोथर के सर्वोदय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एबीवीपी के जिला संयोज अनुभव शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। छात्राओं ने दम खम के साथ खो -खो प्रतियोगिता का मुकाबला किया जो अत्यंत रोचक रहा सर्वोदय इण्टर कालेज की जूनियर एवं सीनियर छात्राओं की टीम प्रतिभा किया था सीनियर टीम विजयी रही जिसने खिताब अपने नाम किया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री वैभव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना,है और शारीरिक, मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है छात्र-छात्राओं में अनुशासन एवं एकता की भावना को जाग्रत करना है।
कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी वैभव प्रताप सिंह नगर मंत्री प्रतीक शुक्ला, सौरभ शुक्ला, गौरव शुक्ला, शिक्षक शैलेश सिंह सहित गणमान्य नागरिक, शिक्षक छात्र छात्राऐं उपस्थित रही विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
Trending Now
खो खो प्रतियोगिता में सीनियर छात्राओं की टीम ने जूनियर टीम को परास्त कर किताब में कब्जा कर लिया आयोजक मंडल द्वारा दोनों टीमों को पुरस्कृत करके प्रमाण पत्र दिया गया।
👁 11.5K views






