Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगंगा नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, एक किशोर की दर्दनाक...

गंगा नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, एक किशोर की दर्दनाक मौत

Published on

फतेहपुर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के टंडवापर गांव के पास गंगा नदी में नहाने गए चार बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है।

सूचना मिलते ही सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि सभी बच्चे गांव के ही रहने वाले थे और तेज गर्मी के चलते गंगा नदी में नहाने गए थे। हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानी बरतने की अपील की है।

👁 21.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अमावस्या पर ओमघाट में हुई भव्य गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान...

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के प्रयास से पीड़िता को मिला न्याय, असोथर थाने में मुकदमा दर्ज

“महिलाओं पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं” — हेमलता पटेल। फतेहपुर। जिले में महिला उत्पीड़न के एक...

राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया भव्य स्वागत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में हाल ही में राज्यमंत्री बनाए जाने पर शनिवार को...

More like this