Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगुरु गोविंद सिंह जयंतीलेखक  :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

गुरु गोविंद सिंह जयंतीलेखक  :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

Published on

इस बार सिख धर्म के दसवें गुरु , गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिवस 27 दिसंबर 2025 को सुनिश्चित किया गया  है। इनका जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना में हुआ था ।
      इनकी माता गुजरी देवी एवं  पिता सिख धर्म के नवम गुरु , गुरु तेग बहादुर सिंह थे। उनकी मृत्यु के बाद 11 नवंबर 1675 में यह सिख धर्म के दसवें गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हुए। इन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। इनका सारा जीवन मुगलों के अत्याचार तथा सत्य  और न्याय के लिये  अटूट संघर्ष की गाथा है। इनके चार पुत्रों में जुझार सिंह और अजीत सिंह सरहिंद के नवाब वजीर खान के साथ युद्ध करते हुए चमकौर की लड़ाई में शहीद हुए तथा वजीर खान ने ही इनके दोनों छोटे बेटों फतेह सिंह और  जोरावर सिंह को जिंदा दीवाल में चिनवा दिया । यह स्वयं भी  उसके ही एक घातक खड्यंत्र से 7 अक्टूबर 1708 में नांदेड़ में  शहीद हुए और अपने बाद  गुरु ग्रंथ साहब को  सिख धर्म के अंतिम गुरु के रूप में घोषित किया ।
   इनका यह नारा आज भी प्रसिद्ध है- ” सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुडा़ऊं, तब गुरु गोविंद सिंह नाम कहाऊं ।” इन्हें कृतज्ञ भारत का शत-शत नमन।
“जय हो गुरु गोविंद सिंह से, अमर वीर वलिदानी की।
देश – धर्म पर निज बेटों की, भी जिसने  कुर्बानी दी।।”

👁 29.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

फतेहपुर: तमंचा लहराकर डांस का वीडियो वायरल, बिंदकी पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

गाजीपुर के पास औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अन्य कब्जेदारों को 10 दिन का अंतिम नोटिस

फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने...

More like this