Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरछत पर खाना बना रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने की छेड़खानी,...

छत पर खाना बना रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व घर में अकेली किशोरी के साथ पड़ोसी युवक द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

गांव निवासी महिला ममता देवी पत्नी मोहन सिंह चौहान (दोनों नाम काल्पनिक) ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीते दिनों उनकी नाबालिग पुत्री छत पर खाना बना रही थी। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए थे और घर पर लड़की अकेली थी। उसी समय पड़ोसी युवक भोला चौहान (काल्पनिक नाम) मौका पाकर घर में घुस आया और किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट करने लगा। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर युवक छत से कूदकर भाग निकला।

परिवार ने इस घटना की लिखित शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर महेंद्र पाल सिंह को दी। निर्देश के बाद असोथर पुलिस ने शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना चल रही है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को और सतर्क रहने की जरूरत है।

👁 29.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी की बैठक सम्पन्न

फतेहपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से...

More like this

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी की बैठक सम्पन्न

फतेहपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से...