Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजन उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर कमेटी घोषित -...

जन उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर कमेटी घोषित – प्रदेश प्रभारी का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

Published on

फतेहपुर। शहर के एक पब्लिक स्कूल में जन उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर कमेटी का गठन करते हुए मनोनीत सभी पदाधिकारियों को जहां शपथ दिलाई गई वहीं कार्यक्रम में आए प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे का व्यापारियों ने ढोल-ताशों के बीच माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे डाक बंगला पहुंचे। जहां व्यापारियांे ने माला पहनाकर ढोल-ताशों के बीच नारे लगाते हुए जोरदार स्वागत किया। स्वागत जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां व्यापारियों ने पुनः मंच पर स्वागत किया। मंच में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात जिला व नगर कमेटी की घोषणा की गई। जिला कमेटी में राजेश वर्मा जिलाध्यक्ष, बबलू पटेल जिला महामंत्री, अमन सिंह जिला कोषाध्यक्ष, ज्ञानेन्द्र निषाद एडवोकेट, महेन्द्र सिंह, मिन्टू सोनी, अजय चैधरी, ब्रजेश श्रीवास्तव, तसवंत विहार, नईम अहमद, विपिन गुप्ता, मनोज मौर्या, विशाल राज सिंह समेत अन्य को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। नगर कमेटी में अभिषेक श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष, शैलेन्द्र विश्वकर्मा नगर महामंत्री के अलावा नगर उपाध्यक्ष, नगर सचिव पद पर भी पदाधिकारियों को मनोनीत किया। इसके अलावा रामराज गांधी एडवोकेट को अधिवक्ता मंडल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं मनोनयन पत्र देकर जहां स्वागत किया वहीं अतिथि ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे ने कहा कि सभी व्यापारी एकजुटता के साथ रहें और संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ें। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

👁 29.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 11 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

​फतेहपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल परिसर में एक...

बसपा छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होंगे मायावती के भतीजे आकाश आनंद? संजय निषाद ने दिया ऑफर, बोले- उचित पद मिलेगा

Akash Anand Mayawati and Sanjay Nishad News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को फिलहाल पार्टी की किसी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद […]

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और मेरठ समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। […]

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हुआ नटवरलाल, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लगाया चूना

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित...

More like this