Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘जब मुजफ्फरनगर दंगे में लोग मर रहे थे, तब अखिलेश यादव सैफई...

‘जब मुजफ्फरनगर दंगे में लोग मर रहे थे, तब अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे’, OP राजभर का अखिलेश यादव पर करारा हमला

Published on

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर (UP Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में दंगे होते थे। इसके साथ ही उन्होंने UP पंचायत चुनाव के मुद्दे पर अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

मंत्री बोले- दंगे में लोग मर रहे थे, तब अखिलेश नाच देख रहे थे

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। राजभर ने कहा- अखिलेश जी, जनता से कितना झूठ बोलेंगे? पहले तो यह बता दें। जब मुजफ्फरनगर दंगे की चपेट में था और लोग आपस में कट मर रहे थे तो उस समय मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे। क्या वे वही कानून-व्यवस्था चाहते हैं?

राजभर का आरोप- सपा की सरकार में 1000 दंगे हुए

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में 1000 दंगे हुए और 1200 लोगों की हानि हुई है। योगी के राज में एक भी दंगा नहीं हुआ, न कहीं कर्फ्यू लगा और न तो किसी की जान गई। अखिलेश यादव कानून व्यवस्था को लेकर बात कर रहे हैं, लेकिन कानून को अपने हाथ में कौन ले रहा है? मंत्री ने कहा- गाजियाबाद से ही शुरू करें तो अखिलेश यादव के वोटर की ओर से हत्या की जाती है। इस मामले पर वे नहीं बोल रहे हैं। मधुबन में यादव समाज के लोगों की ओर से राजभर समाज के शख्स का गला काट दिया जाता है, कोई नहीं बोलता है।

सपा पर OP राजभर ने लगाए गंभीर आरोप

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजभर ने कहा- कौशांबी में यादव समाज के लोग पाल की बेटी की रेप के बाद हत्या कर देते हैं। मऊ में 4 यादव नेता राजभर की हत्या कर देते हैं। ऐसे में कौन कानून हाथ में ले रहा है? सरकार कानून हाथ में ले रही है या समाजवादी पार्टी ले रही है?

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इसी तरह चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला नेता के साथ उनके समाज के लोगों ने मारपीट की। चंदौली में 4 लोगों ने सपा की महिला नेता से मारपीट की। वहां 4 लोगों ने महिला नेता को इतना बुरी तरह से मारा कि पति भी अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह से नहीं मारेगा। कानून को वही लोग बिगाड़ रहे हैं और सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

पंचायत चुनाव पर क्या बोले राजभर?

UP में पंचायत चुनाव के विषय पर भी ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी है। राजभर ने कहा- हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार ही पंचायत चुनाव होंगे। सरकार चुनाव कराने के लिए तैयार है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हुआ तो उन्हें प्रशासक बनाया गया। राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि पंचायतीराज मंत्री हम हैं, अखिलेश यादव नहीं हैं। वे सत्ता से बाहर है, अब विदेश चले गए हैं। उनके नेता अब एयरपोर्ट पर इंतजार करेंगे। राजभर ने आगे कहा कि अब चुनाव आ रहा है तो सब लोग अपना-अपना ‘बाजा’ बजाएंगे। समय बताएगा कि कितना तगड़ा ‘बाजा’ है।

👁 17.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...