Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘जब स्कूल बंद नहीं होने थे तो मर्जर क्यों?’ संजय सिंह ने...

‘जब स्कूल बंद नहीं होने थे तो मर्जर क्यों?’ संजय सिंह ने सदन में दिए सीएम योगी के बयान पर उठाए सवाल

Published on

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा में दिए बयान पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि जब सीएम योगी ने सदन में स्पष्ट रूप से कहा था कि उत्तर प्रदेश में कोई स्कूल बंद नहीं होगा, तो फिर स्कूलों का मर्जर क्यों किया जा रहा है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इसका मतलब है कि सरकार ने विधानसभा में झूठ बोला है।

मर्जर वाले स्कूलों का नया पता कहां?

संजय सिंह ने योगी सरकार से पूछा कि अगर स्कूलों का मर्जर किया गया है तो उनका नया पता क्या है। उन्होंने सवाल उठाया कि यूडीआईएसई पर अभी भी इन स्कूलों को उसी जगह पर संचालित दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो स्कूल न तो मर्ज किए गए और न ही बंद किए गए, उनकी हालत भी बहुत खराब रखी गई है।

बेसिक स्कूलों के लिए 604 करोड़ के ऐलान

आप नेता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक स्कूलों को सुधारने के लिए 604 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया है। यह अच्छी बात है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह अपनी नींद से जागे और आम लोगों की समस्याओं को सुने।

अखिलेश यादव पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा

गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी स्कूलों के मर्जर और खराब हालत का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने भी सरकार पर आरोप लगाया था कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय स्कूल बंद किए जा रहे हैं या उनकी स्थिति बदतर बनाई जा रही है।

संजय सिंह और अखिलेश की मुलाकात

बीते दिनों संजय सिंह और अखिलेश यादव की मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद शिक्षा जैसे मुद्दों पर विपक्ष की एकजुट आवाज और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों दल सरकार की शिक्षा नीति पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले तेज होती राजनीति

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति तेजी से गरमा रही है। स्कूल मर्जर, शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दे अब विपक्ष के प्रमुख हथियार बनते जा रहे हैं। संजय सिंह के ताजा हमले से साफ है कि विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है।

👁 16K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते का दिया संदेश

फतेहपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक...

फतेहपुर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, 20 पर गैंगस्टर एक्ट

फतेहपुर जिले खागा, कोतवाली और साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या, लूट और जहरखुरानी कर चोरी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े 20 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुल 4 गैंगस्टर अभियोग दर्ज किए हैं। कार्रवाई की जद में खागा थाना क्षेत्र के 14, कोतवाली के […]

More like this