Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिला गंगा समिति एवं गंगा बचाओ सेवा समिति की ओर से मनाया...

जिला गंगा समिति एवं गंगा बचाओ सेवा समिति की ओर से मनाया गया फतेहपुर का 199वां स्थापना दिवस स्थापना दिवस पर अपर जिलाधिकारी ने काटा केक, दी बधाई

Published on

फतेहपुर। जिला गंगा समिति नमामि गंगे एवं गंगा  बचाओ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान में फतेहपुर का 199वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल के नेतृत्व में फतेहपुर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा,  ने  दीप प्रज्वलन कर व केक काटकर फतेहपुर स्थापना दिवस की वर्षगांठ मनाई । इस अवसर पर गायत्री परिवार, बार एसोसिएशन, जिला पत्रकार संघ, प्रेस क्लब,व्यापार मंडल, जिला अपराध निरोधक समिति, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, नमामि गंगे अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, राष्ट्रीय मानव अधिकार उपभोक्ता फोरम के लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर स्थापना दिवस पर आपसी एकता व सौहार्द के साथ रहने का संकल्प लिया । इस अवसर पर गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल संयोजक नमामि गंगे ने कहा कि उनकी कोशिश है फतेहपुर में हमेशा अमन चैन बना रहे और लोग इसी तरह एक दूसरे का साथ देते रहें । इस अवसर पर, गायत्री परिवार के रविंद्र सिंह, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी, जेल पर्वेक्षक विपिन बिहारी शरन,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव , गायत्री परिवार के डॉक्टर आरपी दीक्षित,  गिरधारी लाल गुप्ता, वीरेंद्र साहू, वेद गुप्ता, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, धीरज वाल्मीकि, अश्वनी श्रीवास्तव, सुरेंद्र पाठक,आशीष अग्रहरी, नीरज, संजय जौहरी,   सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

👁 16K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this