Homeराज्यउत्तर प्रदेशझाँसी पुलिस की हत्यारोपियों के साथ मुठभेड़, दो को लगी गोली।

झाँसी पुलिस की हत्यारोपियों के साथ मुठभेड़, दो को लगी गोली।

Published on

यूपी के झाँसी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। स्वॉट और सीपरी बाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए। दोनों पर हाल ही में हुई हत्या की वारदात में शामिल होने का आरोप है। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। झाँसी पुलिस के हत्थे चढ़े कुख्यात अपराधी।
स्वॉट और सीपरी बाजार पुलिस की टीम ने 17 सितंबर की सुबह भरारी फार्म नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में अशोक उर्फ़ कुल्लू और भंवर सिंह उर्फ़ गोल्टू घायल हो गए।दोनों आरोपी हाल ही में 8 सितंबर को भोजला गाँव में हुए अरविंद यादव हत्याकांड में वांछित थे। इस मामले में पहले ही सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी अशोक और भंवर सिंह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है और अब आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही हैं।

👁 15K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this