Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरडीएम ने कृषक उत्पादक संगठन के साथ की बैठक - उप...

डीएम ने कृषक उत्पादक संगठन के साथ की बैठक – उप कृषि निदेशक को एफपीओ के साथ कार्यशाला का आयोजन कराने के दिए निर्देश

Published on

फतेहपुर। कृषि विभाग के कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने जनपद के एफपीओ से वार्ता कर जनपद की हाई वैल्यू क्रॉप (केला, आलू, मिर्च, प्याज आदि) कैस क्रॉप के बारे में जानकारी की और कृषकों को उत्पादन का अधिक मूल्य कैसे दिलाया जाय इसके बारे में भी सुझाव लिए।
डीएम ने कहा कि कृषकों के उत्पाद को अच्छा मूल्य और बाजार दिलाने के दृष्टिगत उत्पादों से संबंधित प्रोसेसिंग यूनिट लगवाने संबंधित सभी कार्य पूरा करने के निर्देश उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी को दिए। जनपद के किसानों को समृद्शील बनाने के लिए कम लगत में अधिक उत्पादन के लिए टिशू कल्चर लैब की स्थापना में किनदृकिन फॉर्मेलिटी और लागत सहित संबंधित जानकारी करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि एफपीओ के साथ एक कार्यशाला का आयोजन कराए जिससे यूनिट स्थापित करने, किन योजनाओं से सब्सिडी का प्राविधान है, सरकार चलाई जा रही योजनाओं, बैंक और तकनीकी संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराए। इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार, उप कृषि निदेशक, डीडीएजी, बैंक के प्रतिनिधि, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ सहित संबंधित उपस्थित रहे।

👁 4.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

’12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव’, पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन; पवन पांडे ने किया बड़ा खुलासा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में रामनगरी अयोध्या जाएंगे। वह...

माफियाराज के सहारे सत्ता पाना चाहती है सपा: आजम खान को लेकर नितिन नवीन ने अखिलेश को आड़े हाथ लिया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रामपुर जिला...

More like this