फतेहपुर। खजुहा विकासखंड के गौरी मजरे जीत का पुरवा गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी हैंडपंप पर एक महिला द्वारा ताला लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में महिला हैंडपंप से पानी भरने के बाद उसमें ताला लगाती हुई दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश के मौसम में भी गांव में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और ऐसे में सरकारी हैंडपंप पर ताला लगाए जाने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।
वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी हैंडपंप पर ताला लगाए जाने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर हैंडपंप को सार्वजनिक उपयोग के लिए खुलवाने की मांग की है।
Trending Now
ताले में हैंडपंप का पानी, बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण
👁 51K views







