Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतेज रफ्तार का कहर: बारातियों से भरी कार खंती में पलटी, दो...

तेज रफ्तार का कहर: बारातियों से भरी कार खंती में पलटी, दो की मौत, पांच घायल

Published on

असोथर, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग गांव के पास शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराई और फिर खंती में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग गाजीपुर जिले के मनीपुर थाना क्षेत्र निवासी थे और दीपू रैदास की बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। दीपू रैदास की शादी किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा गांव निवासी भैयालाल रैदास की पुत्री रीता देवी के साथ हुई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। पुर बुजुर्ग गांव के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर उछलते हुए खंती में जा गिरी। हादसे में शिवकरन (35) पुत्र भिक्कू पासवान और उमेश पाल (40) पुत्र धनराज पाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं भारत भूषण, अनूप कुमार, अतुल सिंह, सुखराज पाल और आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सुबह ही दुल्हन की विदाई कराई गई। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

👁 63.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

आसमान से बरसी आफत, धान भीगा तो रबी की खेती पर भी संकट; फतेहपुर के किसान दोहरी मार से परेशान

फतेहपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) का असर अब...

हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, लगभग 15 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

फतेहपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुतात्मा दिवस के पावन अवसर पर...

‘2027 में अखिलेश यादव का सीएम बनना तय’: एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद सपा का बड़ा दावा

Ramji Lal Suman UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव परिणाम आ गया...

पहले 11 हजार जमा, फिर 2.24 लाख का स्टीमेट! रिश्वत के आरोप पर ऊर्जा मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट

बिजली कनेक्शन के नाम पर कथित रिश्वत मांगने और उपभोक्ता पर लाखों रुपये...

More like this