Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतेज रफ्तार का कहर: बिना हेलमेट तीन युवक खड़ी वैगनआर से टकराए,...

तेज रफ्तार का कहर: बिना हेलमेट तीन युवक खड़ी वैगनआर से टकराए, दो की हालत गंभीर

Published on

रिपोर्ट नरसिंह मौर्य

असोथर (फतेहपुर)।
असोथर थाना क्षेत्र के गाजीपुर-विजयीपुर रोड स्थित झाल तिराहा के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया। बिना हेलमेट स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक सड़क किनारे पंचर की दुकान पर खड़ी वैगनआर कार से जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार के मालिक अनुपम अपनी कार की स्टेपनी बनवाने के लिए उसे दुकान पर खड़ी कर घर चले गए थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्प्लेंडर बाइक  अनियंत्रित होकर खड़ी कार से टकरा गई।

बाइक चला रहा था जीशान पुत्र इद्दु (20 वर्ष), निवासी कंधिया। उसके साथ निखिल पुत्र रामप्रकाश कश्यप (18 वर्ष) और कृष्ण सिंह पुत्र सुमेर सिंह (15 वर्ष), दोनों निवासी बेर्राव, सवार थे। तीनों युवक बिना हेलमेट के थे। बताया जा रहा है कि जीशान डीजे कारोबारी है और असोथर में डीजे मशीन लेने आ रहा था।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से जीशान और निखिल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों की अनदेखी है।
जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

👁 14.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this