Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरथाना गाजीपुर पुलिस की चुप्पी से रास्ता बना तबेला, ग्रामीणों की सुरक्षा...

थाना गाजीपुर पुलिस की चुप्पी से रास्ता बना तबेला, ग्रामीणों की सुरक्षा दांव पर

Published on

रिपोर्ट-आदर्श तिवारी

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव में सार्वजनिक रास्ते पर भैंस बांधे जाने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
गांव निवासी सुधाकर दुबे ने पुलिस प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके घर के पास रहने वाले कुछ लोग रास्ते पर भैंस बांध देते हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मंदिर व विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानी होती है। भैंस के गोबर से रास्ता गंदा रहता है और कई बार भैंस द्वारा मारने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले इसी मामले में थाना गाजीपुर के SI द्वारा भैंस हटवाकर धारा 151/116 के तहत कार्रवाई की गई थी, लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रही। कुछ समय बाद फिर वही स्थिति पैदा हो गई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार थाना स्तर पर शिकायत करने के बावजूद पुलिस केवल आश्वासन देकर मामला टाल देती है। न तो स्थायी समाधान कराया जा रहा है और न ही दोबारा नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने प्रभावी कदम उठाए होते, तो समस्या दोबारा खड़ी ही नहीं होती। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।

पीड़ित ने बताया मौके पे आये Si हेमंत ने कहा कि एक हफ्ते का समय दीजिए उसके बाद ही रास्ता कब्जा मुक्त होगा
जो कि पीड़ित परिवार को संतोष जनक नहीं लगा।

👁 20.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this