Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदीपावली पर्व के चलते सजने लगी पटाखा मंडी - एमजी कालेज के...

दीपावली पर्व के चलते सजने लगी पटाखा मंडी – एमजी कालेज के ग्राउंड में आज से शुरू हो जाएगी खरीद-फरोख्त ।

Published on

फतेहपुर। दीपावली के पर्व में पटाखे छुटाने की चली आ रही परम्परा आज भी बकरार है। पटाखों के प्रेमियों के लिए खबर यह है कि इस बार भी पटाखा मंडी शान्तीनगर स्थित एमजी कालेज के मैदान में लगेगी। जिला प्रशासन द्वारा की गयी इस व्यवस्था की जानकारी सभी पटाखा कारोबारियों को पहले ही दे दी गयी है। पटाखा व्यापारियों ने एमजी कालेज के मैदान में तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।  शाम तक पटाखा मण्डी सज जायेगी और  पटाखों की खरीद-फरोख्त शुरू हो जायेगी। दीपावली पर्व में अब सिर्फ दो दिन का ही समय शेष रह गया है। कल (आज) धनतेरस का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा। धनतेरस पर्व को लेकरचौक व ठठराही में दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानें सजा ली गयी हैं। सुबह से ही लोग खरीददारी के लिए निकल पड़ेंगे। उधर दीपावली पर्व पर पटाखों का व्यापार भी अपने चरम पर रहता है। पटाखों की मंडी कई वर्ष पहले मुराइनटोला स्थित पानी टंकी के समीप बनी दुकानों में लगती थी लेकिन आस-पास बढ़ती हुयी आबादी के साथ-साथ इस स्थान पर खुल गयी दुकानों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने चार वर्ष पूर्व पटाखा मंडी को शांतीनगर स्थित विज्ञान भवन स्थानान्तरित करवा दिया था लेकिन तीन वर्षों से पटाखा मंडी शांतीनगर स्थित एमजी कालेज के ग्राउंड पर लग रही है। जिला प्रशासन ने पटाखा व्यवसायियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किये हैं कि गली-कूचों में कोई भी पटाखा नहीं बंेचेंगा। लाइसेंसधारी पटाखा कारोबारी चिन्हित स्थान एमजी कालेज के मैदान से ही पटाखों का कारोबार करेंगे। जिला प्रशासन के निर्देशांे पर अमल करते हुए पटाखा कारोबारियों ने एमजी कालेज के मैदान में तैयारियों को शुरू कर दिया है। शाम तक पटाखा मण्डी सजकर तैयार हो जायेगी और सुबह से ही पटाखा बाजार ग्राहकों से गुलजार हो जायेगा।

👁 8.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...