Homeराज्य“दुनिया की बड़ी ताकतें भारत से व्यापारिक समझौते को तैयार” — जयंत...

“दुनिया की बड़ी ताकतें भारत से व्यापारिक समझौते को तैयार” — जयंत चौधरी, बागपत में विकास और खेल परियोजनाओं पर बोले

Published on

केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने बागपत दौरे के दौरान क्षेत्रीय विकास, खेल सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है और दुनिया की बड़ी ताकतें भारत के साथ व्यापारिक समझौते करने की इच्छुक हैं।

बागपत के मलकपुर में बन रहे अत्याधुनिक स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना को यहां तक पहुंचाने में करीब 10 से 11 साल का समय लगा है। यह स्टेडियम विश्वस्तरीय आर्किटेक्चर के आधार पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खासतौर पर इसमें स्पोर्ट्स साइंस से जुड़ी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग मिल सके।

जयंत चौधरी ने मलकपुर की प्रतिभा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की मिट्टी में कुछ खास है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टेडियम का निर्माण सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत किया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होंने बागपत के बालैनी क्षेत्र में खेलों के विकास के लिए बड़े निवेश की योजना का भी संकेत दिया, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने पाली गांव में चौधरी अजीत सिंह डिजाइन एवं फैशन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ भी किया। यह केंद्र युवाओं को डिजाइन और फैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई दिशा देने का काम करेगा।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बागपत के प्रसिद्ध रटौल आम का जिक्र करते हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ अभी कोई अंतिम व्यापारिक करार नहीं हुआ है, लेकिन कई बड़े देश भारत के साथ समझौते के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक व्यापार में एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभर रहा है।

👁 52.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this