Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदूध कारोबारी के लापता होने का मामला निकला ड्रामा, खुद रची ‘हत्या’...

दूध कारोबारी के लापता होने का मामला निकला ड्रामा, खुद रची ‘हत्या’ की साजिश

Published on

आदर्श तिवारी फतेहपुर

– नाले में बाइक, कपड़े और चप्पल फेंककर बनाया था भ्रम
– पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया पूरा मामला
खागा (फतेहपुर)। हथगांव थाना क्षेत्र के छिवलहा चौकी इलाके में एक युवक के अचानक लापता होने से फैली सनसनी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शुरुआती तौर पर जिस मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, वह पूरी तरह से युवक की खुद की बनाई हुई कहानी निकली।
जानकारी के अनुसार, चक बबुल्लापुर गांव के अहिरान मजरे निवासी विनय उर्फ राजन शुक्रवार रात दूध सप्लाई के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन उसकी बाइक एक गहरे नाले में दूध के कैनों के साथ बरामद हुई, जबकि कुछ दूरी पर फटी टी-शर्ट और चप्पलें मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की और इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सर्विलांस और एसओजी टीमों को भी लगाया गया।
लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर युवक को बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह डेयरी के काम और पारिवारिक दबाव से परेशान था और इस काम से छुटकारा पाना चाहता था। इसी कारण उसने अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ने के लिए बाइक, कपड़े और चप्पल अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए थे।
थाना प्रभारी संजय पांडेय और चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा की सक्रियता से पूरे मामले का खुलासा हो सका। युवक के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

👁 56.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this