Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनए विद्युत उपकेंद्र की मांग, सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का मिला...

नए विद्युत उपकेंद्र की मांग, सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का मिला आश्वासन

Published on

रिपोर्ट आदर्श तिवारी

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चल रही अधिकार यात्रा के तहत किसानों ने सड़क, बिजली और अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। छह अक्टूबर को नौबस्ता में आयोजित महापंचायत में भी इन समस्याओं को लेकर किसानों ने आवाज बुलंद की।

किसानों ने मुरांव से चकीवा के बीच नया विद्युत उपकेंद्र (पावर हाउस) स्थापित करने, स्मार्ट मीटर हटाने तथा नीचे लटक रहे ढीले व जर्जर विद्युत तारों को ऊंचा कराने की मांग रखी। संगठन ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार और ग्रामीणों को सुचारु बिजली आपूर्ति दिए जाने की मांग भी की।

वहीं अंबापुर-मंडा सराय मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। लोक निर्माण विभाग के जेई की ओर से दिए गए लिखित जवाब में मार्ग पर आवश्यक कार्य कराने तथा 10 दिनों के अंदर निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है।

इसके अलावा हथगांव-सलेमपुर मार्ग पर रजाबाद स्थित नहर पुलिया के पास स्पीड ब्रेकर और सांकेतिक बोर्ड लगाए जाने की बात भी कही गई है।

महापंचायत में जिला अध्यक्ष रिशु सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज डॉ. अनिल यादव, जिला संरक्षक वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी आदर्श तिवारी, जिला संगठन मंत्री सौरभ यादव, जिला प्रवक्ता अखिलेश सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, खागा तहसील अध्यक्ष जगदीश तिवारी, सदर तहसील अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, हथगांव ब्लॉक अध्यक्ष राहुल साहू, हसवा ब्लॉक अध्यक्ष बबली यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अनुज मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, हथगांव ब्लॉक सचिव श्याम बाबू, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा, युवा तहसील अध्यक्ष गोलू ठाकुर, ग्राम अध्यक्ष राम भरोसे, युवा ग्राम अध्यक्ष दिनेश मौर्य और सदस्य रिशव भण्डेय समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसान नेताओं ने कहा कि अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन पर नजर रखी जाएगी। निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं हुआ तो किसान आगे की रणनीति तय कर आंदोलन करेंगे।

👁 41.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘आंदोलन करने वाले लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें’, अखिलेश यादव को लेकर क्या बोले मंत्री ओपी राजभर?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष...

यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, रविना त्यागी को बाराबंकी की कमान; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया...

नवदुर्गा : नारी सम्मान और शक्ति पूजा का नवदिवसीय पर्वलेखक :शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

इस बार 11 अक्टूबर 2026 से आरंभ होकर 19 अक्टूबर 2026 तक नवदिवसीय  नवरात्रि...

More like this

‘आंदोलन करने वाले लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें’, अखिलेश यादव को लेकर क्या बोले मंत्री ओपी राजभर?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष...

यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, रविना त्यागी को बाराबंकी की कमान; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया...