Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनाबालिग बेटे के सामने पिता की पिटाई का आरोप, विरोध करने पर...

नाबालिग बेटे के सामने पिता की पिटाई का आरोप, विरोध करने पर बेटे को भी पुलिस ने पीटा

Published on

फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस पर पति-पत्नी के विवाद में पिता और उसके नाबालिग बेटे के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को कोतवाली बुलाया था, जहां पुलिसकर्मियों ने उसके 16 वर्षीय बेटे के सामने ही पिता की पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि जब बेटे ने अपने पिता के साथ हो रही मारपीट का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पुलिस के व्यवहार और कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले में सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा के रवैये को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पुलिस पर ही मारपीट के आरोप लगने से मामला चर्चा का विषय बन गया है।

फिलहाल यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

बड़ा सवाल: पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पुलिस पर ही पिता और नाबालिग बेटे से मारपीट का आरोप लगे तो जवाबदेही किसकी होगी?

👁 34.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

’12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव’, पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन; पवन पांडे ने किया बड़ा खुलासा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में रामनगरी अयोध्या जाएंगे। वह...

माफियाराज के सहारे सत्ता पाना चाहती है सपा: आजम खान को लेकर नितिन नवीन ने अखिलेश को आड़े हाथ लिया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रामपुर जिला...

More like this