Homeराज्यउत्तर प्रदेशपंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान अखिलेश सरकार में प्रधानों को...

पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान अखिलेश सरकार में प्रधानों को पिटवा दिया जाता था जिला पंचायत सदस्य हरवा दिए जाते थे अब योगी जी की सरकार है।

Published on

उत्तर प्रदेश के पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज सुभाष्पा कार्यकर्ता की पिटाई, राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम फोड़ने सहित तमाम मुद्दों पर जमकर प्रतिक्रिया दी। दरअसल राजभर सुल्तानपुर के प्रभारी मंत्री हैं और दो दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर में आये आज उनके दौरे का दूसरा और अंतिम दिन था। आज मीडिया से रूबरू हुए राजभर ने पहले तो केंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। उसके बाद गाजीपुर में प्रदर्शन के दौरान सुभाष्पा कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में भी अपनी प्रतिक्रिया दी। राजभर ने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ता आए हुए थे। थोड़ा सा नौजवान जोश में रहता है। फोटो खिंचवाने के चक्कर में महिला सिपाही और इंस्पेक्टर के बीच निकल पड़ा इसी वजह से ऐसा हुआ और कोई वजह नहीं। पीला गमछा पहनने पर कार्यकर्ता की पिटाई पर राजभर ने कहा कि सैकड़ों लोग गए थे, केवल उसी के साथ ऐसा क्यों हुआ, सबके साथ हुआ होता तो हम आपकी बात से सहमत होते। वहीं इस मामले में अखिलेश यादव द्वारा बयान दिए जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश की सरकार में जीते हुए प्रधान फिंकवा दिया जाता था। जिला पंचायत सदस्य और प्रमुख को हरवा दिया जाता था, उन्हें गुंडों की सरकार कही जाती थी । अपराधी छुट्टा सांड की तरह घूमते थे अखिलेश के पास कोई काम नहीं है। वहीं राहुल गांधी द्वारा हाइड्रोजन बम फोड़ने के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 60 साल तक कांग्रेस की सरकार थी, वे कितना दलित पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का भला किए। उन्हें पता नहीं है कि यहां राजभर है हम परमाणु बम बना रहे हैं। यहां संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और राजभर हैं , हम लोग इलेक्ट्रॉन प्रोटॉन और न्यूट्रॉन हैं।

👁 8.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...