फतेहपुर में पटाखा मंडी में रविवार दोपहर भीषण आग लग आई। हादसे में करीब 70 दुकानें जल गईं। इसके अलावा, पटाखा लेने आए लोगों की 50 से ज्यादा बाइकें भी आग की चपेट में आ गई। हादसा दोपहर 12.45 बजे हुआ। शहर में एमजी कॉलेज के ग्राउंड में पटाखा मंडी है। शनिवार को यहां बड़ी संख्या में लोग पटाखे लेने पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। इसके बाद आग बेकाबू हो गई। एक के बाद एक दुकानों में आग लगती चली गई पटाखे रहे होने के चलते विस्फोट होना शुरू हो गए। हादसे के बाद दो किमी तक धुआं उठता देखा गया। आग लगने से मंडी में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बालू, बाल्टी से पानी और सिलेंडरों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Now
पटाखा मंडी में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान DM SP मोके पर पहुँचे, दुकानदारों ने मुआवजा की मांग की।






