यूपी के झांसी से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है जहां पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने सीधे मुख्यमंत्री से गुहार लगा दी है। गुहार भी ऐसी कि सुनकर हर किसी का कलेजा कांप उठेगा। श्वेता नाम की इस महिला ने कहा है कि या तो उसे पति की यातनाओं से मुक्ति दिलाई जाए… वरना उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। सोचिए… आखिर हालात कितने भयावह होंगे कि एक मां को अपने दो बेटों के होते हुए भी मौत को गले लगाने की नौबत आ गई।झांसी की श्वेता… जिसने 16 साल की नाजुक उम्र में अपने से 14 साल बड़े सीनियर ऑडिट अफसर से प्रेम विवाह किया था… लेकिन 22 साल बाद अब यही रिश्ता उसकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा बोझ बन गया है। आंसुओं में डूबी श्वेता का आरोप है कि उसका पति न सिर्फ शंकालु है बल्कि बेहद झगड़ालू भी है। घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए… आवाजाही पर रोक लगाई… बच्चों से दूर कर दिया… और चरित्र पर भी उंगली उठाई।
17 साल किसी तरह गुजारने के बाद अब पिछले 4-5 सालों में हालात इतने बिगड़े कि श्वेता कई बार खुदकुशी करने का सोच चुकी है। लेकिन मां का दिल… अपने बेटों को देखकर वो बार-बार टूटकर भी संभलती रही। नौकरी करने निकली तो पति का गुस्सा और बढ़ गया। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई राहत न मिलने पर आखिरकार उसने मुख्यमंत्री से फरियाद की है – कि या तो उसे इस यातना भरे रिश्ते से मुक्त कर दिया जाए… नहीं तो उसे इच्छा मृत्यु की इजाज़त दी जाए।वही पति का कहना है कि सभी आरोप निराधार है।
Trending Now
पति की प्रताड़ना से टूटी श्वेता,इंसाफ के लिए मांग रही न्याय-
👁 21K views







