Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपुलिस संरक्षण में बेसंडी गांव में बिक रही अवैध शराब! वीडियो साक्ष्य...

पुलिस संरक्षण में बेसंडी गांव में बिक रही अवैध शराब! वीडियो साक्ष्य होने का दावा, जांच के आदेश

Published on

रिपोर्ट नरसिंह मौर्य

असोथर थाना क्षेत्र के बेसंडी गांव में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में एक यादव परिवार के यहां पुलिस संरक्षण में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस और आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत के चलते शराब माफिया बेखौफ होकर कारोबार चला रहा है। आरोप है कि इससे पहले भी एक विधवा महिला के परिवार को शराब माफिया द्वारा पुलिस संरक्षण के दम पर प्रताड़ित किया गया था, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

गांव के लोगों का कहना है कि शराब बेचने वाला व्यक्ति खुलेआम धमकी देता फिरता है कि “जिसको जो करना हो कर ले, पुलिस और आबकारी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।” इस तरह की बातों से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है।

सूत्रों का दावा है कि अवैध शराब बिक्री से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं, जिनमें कथित तौर पर शराब बिक्री का पूरा मामला कैद है। पूरा मामला असोथर थाना क्षेत्र के बेसंडी गांव का बताया जा रहा है।

वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उधर आबकारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि बेसंडी गांव में शराब बिक्री का कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। यदि कोई व्यक्ति अवैध तरीके से शराब बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

👁 14.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल: मायावती-कांग्रेस समीकरण और अखिलेश का 403 सीटों पर फोकस

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो...

हिजाब विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, बोले- स्कूलों में ड्रेस कोड जरूरी

बरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में ड्रेस कोड...

असोथर में बेलगाम अवैध मिट्टी खनन, यमुना कछार के 5 गांवों में पर्यावरण पर संकट

रिपोर्ट-नर्सिंग मौर्य असोथर/फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी...

भाजपा नेता के डेरे में लगी भीषण आग, पंपसेट व गृहस्थी का सामान राख, 50 हरे पेड़ भी जले

असोथर/फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर के वार्ड-15 महादेवन टोला कठौता रोड स्थित एपीएस विद्यालय के आगे...

More like this