Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व सैनिक संगठन और विद्युत अधिकारियों की बैठक, बिजली चोरी रोकने व...

पूर्व सैनिक संगठन और विद्युत अधिकारियों की बैठक, बिजली चोरी रोकने व व्यवस्था सुधारने पर मंथन

Published on

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता विद्युत इंजीनियर अनिल कुमार वर्मा तथा अधिशासी अभियंता रत्नेश जायसवाल के साथ बैठक कर जनपद एवं शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया।

बैठक में अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि वर्तमान में बिजली संकट का मुख्य कारण केवल गर्मी या बढ़ी हुई खपत नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोग दो से पांच एयर कंडीशनर चलाने के बावजूद केवल 2 किलोवाट का कनेक्शन लिए हुए हैं। कुछ मामलों में मीटर घर के अंदर लगे होने और कर्मचारियों की मिलीभगत से बाईपास कर मुफ्त बिजली उपयोग किए जाने की बात भी कही गई।

उन्होंने कहा कि जहां हजारों रुपये का बिल आना चाहिए, वहां बहुत कम बिल आ रहा है और इससे ट्रांसफार्मर फुंकने व पावर हाउस की मशीनें ट्रिप होने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इस पर उन्होंने शत-प्रतिशत मीटर घर के बाहर लगाए जाने की मांग उठाई, ताकि बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि पूर्व सैनिक संगठन प्रत्येक मोहल्ले में अभियान चलाकर घरों के मीटर बाहर लगवाने में सहयोग करेगा। यदि किसी घर में मीटर बाहर नहीं लगाया जाता है तो इसकी सूचना वरिष्ठ विद्युत अधिकारियों को दी जाएगी।

महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि जिन घरों में इनवर्टर हैं, वहां किसी तरह काम चल जाता है, लेकिन गरीब परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है, जहां एक ही कमरे में पूरा परिवार रहता है और बिजली कटौती से हालात और खराब हो जाते हैं।

इस पर अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान में मीटरों की कमी है, लेकिन जैसे ही पर्याप्त मीटर उपलब्ध होंगे, पूर्व सैनिक संगठन के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

वहीं अधिशासी अभियंता रत्नेश जायसवाल ने कहा कि संगठन के सहयोग से उन घरों पर छापेमारी की जाएगी, जहां कम क्षमता का कनेक्शन लेकर अधिक लोड का उपयोग किया जा रहा है।

बैठक में ट्रांसफार्मरों में तेल की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यह समस्या है और जल्द ही ट्रांसफार्मरों में पर्याप्त तेल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष एस.पी. सिंह, महिला केंद्रीय उपाध्यक्ष साधना सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

👁 42.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

सुल्तानपुर में गरजे संजय निषाद, विपक्ष पर साधा निशाना,मीडिया पर भड़के मंत्री

यूपी के सुल्तानपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के...

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- मत भूलना! यूपी में कानून का राज है

Om Prakash Rajbhar Statement On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। राजभर ने सपा पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने और अपराधियों को शह देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता राज्य में फिर […]

More like this

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

सुल्तानपुर में गरजे संजय निषाद, विपक्ष पर साधा निशाना,मीडिया पर भड़के मंत्री

यूपी के सुल्तानपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के...