Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्रधान सहायक के साथ फोटो वायरल करने पर प्राथमिकी दर्ज, महिला ने...

प्रधान सहायक के साथ फोटो वायरल करने पर प्राथमिकी दर्ज, महिला ने जताई आपत्ति

Published on

फतेहपुर: जिले में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने को लेकर एक मामला सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक विनोद श्रीवास्तव की एक महिला के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

बताया जा रहा है कि फोटो वायरल होने के बाद संबंधित महिला ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महिला का आरोप है कि यह फोटो बिना उसकी अनुमति के सोशल मीडिया पर वायरल की गई, जिससे उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर भी लगाए थे आरोप

इस पूरे प्रकरण में यह भी सामने आया है कि महिला पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पाल पर 25 लाख रुपये लेने का आरोप लगा चुकी है। महिला का कहना था कि उससे जमीन में निवेश और अन्य कार्यों के नाम पर पैसे लिए गए थे। हालांकि, मुकेश पाल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की कोशिश का भी आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे वापस न मिलने और मानसिक दबाव के चलते उसने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते मामला संभाल लिया गया।

फोटो वायरल होने के पीछे साजिश की आशंका

पुलिस के अनुसार, तीन अप्रैल को यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी, जिसमें महिला को प्रधान सहायक विनोद श्रीवास्तव के साथ दिखाया गया। जांच में सामने आया कि फोटो को जानबूझकर बदनाम करने की नीयत से वायरल किया गया।

पुलिस कर रही जांच
कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान दोषियों के नाम सामने आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही

👁 100K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this