Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्रवीण पांडेय की पुस्तक जलानिधियों को जीने दो को राष्ट्रीय स्तर पर...

प्रवीण पांडेय की पुस्तक जलानिधियों को जीने दो को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कारजल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान ने गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित

Published on

फतेहपुर l जल संरक्षण एवं संवर्धन विषयक शोध पर आधारित पुस्तक “जलनिधियों को जीने दो” के लेखक एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय को राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की द्वारा संचालित तकनीकी पुस्तक लेखन पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह संस्थान जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार के अधीन कार्य करता है।
यह सम्मान 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. वाई. आर. यस. राव द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. वाई. आर. यस. राव ने कहा कि “‘जलनिधियों को जीने दो’ पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर आधारित एक गंभीर और उपयोगी शोध कृति है, जो जल प्रबंधन, नीति निर्माण और जन-जागरूकता के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।”
पुस्तक प्रवासी प्रेम पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित की गई है। इसमें तालाबों, नदियों, झीलों एवं अन्य पारंपरिक जलनिधियों के संरक्षण, उनके सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व तथा वर्तमान समय में उत्पन्न चुनौतियों पर शोधपरक और तथ्यात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रवीण पांडेय (एमसीए, एमए राजनीति विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, एमजेएमसी, एलएलबी) विद्यार्थी काल से ही सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल काल से स्वयंसेवक हैं तथा संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, पर्यावरण गतिविधि, गंगा समग्र सहित अनेक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
वर्तमान में वे नदी, पोखर, झील, तालाब, वन, पर्यावरण तथा प्राचीन व धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे स्थानीय समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में नियमित लेखन के माध्यम से भी जन-जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से कई प्राचीन तालाबों और झीलों को अतिक्रमण मुक्त कराकर प्रशासनिक सहयोग से संरक्षित किया जा चुका है।
नदियों की पदयात्रा, तालाबों पर संवाद यात्रा, आरती-पूजन, तथा हरियाली संरक्षण हेतु पेड़-पौधों पर रक्षा सूत्र बांधने जैसे अनेक अभियान उनके नेतृत्व में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने लगभग पांच वर्षों तक विप्रो और आईबीएम जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में भी कार्य किया है। वर्तमान में वे अपने पैतृक गांव स्थित शिक्षा संस्थान में निजी रूप से कार्यरत हैं।
इसके साथ ही वे बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के संस्थापक के रूप में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विभाजित बुंदेलखंड को अखंड राज्य बनाए जाने के लिए भी संघर्षरत हैं। विभिन्न टीवी चैनलों में उन्हें समय-समय पर विश्लेषक के रूप में आमंत्रित किया जाता है।
सम्मान प्राप्त करने पर प्रवीण पांडेय ने कहा कि “यह पुरस्कार केवल एक पुस्तक का नहीं, बल्कि देश की जलनिधियों को बचाने के जन-आंदोलन की मान्यता है।” इस उपलब्धि पर सामाजिक, साहित्यिक एवं पर्यावरणीय संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।

👁 27.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...