फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद एक महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को कानपुर रेफर किया, लेकिन कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव निवासी महिला का मेडिकल कॉलेज में प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर कानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में वास्तविक कारणों और किसी चिकित्सकीय लापरवाही की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Trending Now
प्रसव के बाद बिगड़ी जच्चा की हालत, कानपुर रेफर के दौरान रास्ते में मौत; परिजनों का मेडिकल कॉलेज में हंगामा
👁 42.1K views





