More
    Homeराज्यप्रेम विवाह बना मौत का फंदा? मुरादाबाद में जुनैद की संदिग्ध मौत,...

    प्रेम विवाह बना मौत का फंदा? मुरादाबाद में जुनैद की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

    Published on

    यूपी के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक जुनैद ने 21 अप्रैल को नई बस्ती, ठाकुरद्वारा निवासी रूबी से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि जुनैद की पत्नी और उसके दो भाइयों ने मिलकर उसकी हत्या की। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले जुनैद और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद रूबी अपने मायके चली गई थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पत्नी और उसके दो भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस इस मामले को हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। मृतक की बहन ने भी घटना पर दुख जताया, जबकि एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    1.7K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले BJP वालो को भी PDA पाठशाला में जाना चाहिए।

    लखनऊ - जानेश्वर मिश्रा छोटे लोहिया कि जयंती पर आज जानेश्वर मिश्रा पार्क पहुचे...

    स्व जनेश्वर मिश्र की सपाइयों ने मनाई  जयंती चित्र पर माल्यार्पण कर की गोष्ठी उनके जीवन पर हुई चर्चा

    फतेहपुर- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महान समाजवादी चिंतक, विचारक, दार्शनिक पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारणी...

    अलीगढ़ मे CM योगी ने स्व. कल्याण सिंह को किया याद बोले यहाँ के नवजवान जुड़ेगे उद्योग से

    यूपी के अलीगढ़ में प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेयजल की पुनर्गठन स्कीम व...

    More like this