Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर इश्क का दर्दनाक अंतमम्मी पापा मुझे माफ़ करना मैं कुछ न...

फतेहपुर इश्क का दर्दनाक अंतमम्मी पापा मुझे माफ़ करना मैं कुछ न कर सका,पुलिस अब कानूनी कार्यवाई में जुटी।

Published on

फतेहपुर जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंधों में टूटे एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर के पास की है, जहां रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नयन कैथल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपनी जान देने से पहले इंस्टाग्राम पर करीब डेढ़ मिनट का एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में उसने खुद को बेहद मानसिक तनाव में बताया और अपनी प्रेमिका व उसके भाई पर धोखा देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। युवक ने दावा किया कि वह पिछले कई वर्षों से एक मुस्लिम युवती के साथ प्रेम संबंध में था, लेकिन बाद में हालात ऐसे बने कि उसे खुद को अकेला और टूटा हुआ महसूस होने लगा।

वीडियो में नयन कैथल ने कहा कि उसने इस रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाया, लेकिन उसे बदले में अपमान और अवहेलना मिली। उसने युवती के परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि लगातार दबाव और प्रताड़ना के चलते वह यह कदम उठाने को मजबूर हो गया। वीडियो के अंत में युवक बेहद भावुक नजर आया और कहा, “मेरे से अब नहीं हो पाएगा।”

इतना ही नहीं, युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने माता-पिता के लिए एक भावुक संदेश भी छोड़ा। संदेश में उसने मां-बाप से माफी मांगी और कहा कि वह उन्हें दुख देना नहीं चाहता था, लेकिन परिस्थितियों ने उसे तोड़ दिया। यह संदेश सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों की आंखें नम हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंस्टाग्राम वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक युवक को इस हद तक टूटने पर क्यों मजबूर होना पड़ा।

👁 27.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this